Samachar Nama
×

PBKS vs MI रोहित शर्मा ने इतिहास रच किया बड़ा कारनामा, धोनी के क्लब में मारी एंट्री
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2024 में बीते दिन मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को हराने का काम किया। मुकाबले में रोहित शर्मा ज्यादा बड़ी पारी तो नहीं खेल सके, लेकिन उन्होंने इतिहास रचते हुए बड़ा कारनामा जरूर कर दिया। रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी के क्लब में एंट्री मारी है। गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला गया मैच रोहित शर्मा के आईपीएल करियर का 250 वां मुकाबला रहा।

 IPL 2024 PBKS VS MI पंजाब की रोमांचक हार के बाद सैम कुर्रन ने सैम करन ने इन खिलाड़ियों की लगाई क्लास, जानिए क्या कहा

https://samacharnama.com/

आईपीएल में रोहित शर्मा के अलावा सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में 250 मैच खेल चुके हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान धोनी ने आईपीएल में अभी तक 256 मैच खेले हैं।रोहित शर्मा की गिनती आईपीएल के सफल खिलाड़ियों में होती है।उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताब दिलाने का काम किया। साथ ही बल्ले से भी दमदार प्रदर्शन रहा है।

IPL 2024  मुंबई की पंजाब पर जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में उथल-पुथल, देखें ताजा अपडेट
 

https://samacharnama.com/

रोहित शर्मा ने आईपीएल में अभी तक 30.10 की औसत से 6472 रन बनाए हैं। हिटमैन ने यहां 131.22 की स्ट्राइक रेट से 42 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं। इस सीजन भी उन्होंने प्रभावित करते हुए 6 मैचों में 52.20 की औसत से 216 रन बनाए हैं

IPL 2024  मुंबई की पंजाब पर जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में उथल-पुथल, देखें ताजा अपडेट
 

https://samacharnama.com/

और इस दौरान एक शतक जड़ने का कारनामा भी किया है। आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं हैं और वह बतौर खिलाड़ी ही खेल रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में जरूर रोहित शर्मा 36 रन की पारी खेल सके ,लेकिन इससे पहले चेन्नई सुपकिंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में शतक उन्होंने जड़कर तहलका मचाने का काम किया था।

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags