Samachar Nama
×

IPL 2024  मुंबई की पंजाब पर जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में उथल-पुथल, देखें ताजा अपडेट
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2024 में गुरुवार 18 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच टक्कर हुई। मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन बनाए, लेकिन 19.1 ओवर में 183 रन पर पंजाब किंग्स की टीम ढेर हो गई।इस तरह 9 रन से हार मिली। मुंबई की जीत में सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी, वहीं जसप्रीत बुमराह और गेराल्ड कोएत्जी की गेंदबाजी का योगदान रहा।

IPL 2024 पंजाब को उसके घर में रौंदकर घमंड में चूर दिखे मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या, दिया चौंकाने वाला बयान 
 

https://samacharnama.com/

मुंबई इंडियंस की सीजन की शुरुआत खराब रही थी, लेकिन अब वह वापसी कर चुकी है। पंजाब किंग्स पर मुंबई इंडियंस जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में उथल-पुथल मच गई है।अंक तालिका पर गौर करें तो राजस्थान रॉयल्स की टीम 7 मैचों में से 6 जीत के साथ और एक हार लेकर टॉप पर मौजूद है। राजस्थान के 12 अंक हैं। केकेआर, चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के 6 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक हैं।

IPL 2024 PBKS vs MI Highlights सूर्या, बुमराह और गेराल्ड कोएत्जी ने बरपाया कहर, मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रन से हराया
 

https://samacharnama.com/

ये तीनों टीमें क्रमश : दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के भी बराबर अंक हैं, दिल्ली और लखनऊ ने बस एक मैच ज्यादा लखनऊ की तुलना में खेला है।

 IPL 2024 PBKS vs MI LIVE पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
 

https://samacharnama.com/

लखनऊ के 6 मैचों में  तीन जीत और तीन हार के साथ 6 अंक हैं। वहीं  दिल्ली और मुंबई के 7 मैचों में  6 जीत और चार हार के साथ मौजूद हैं। लेकिन नेट रन रेट में फर्क होने की वजह से लखनऊ पांचवें, दिल्ली छठवे और मुंबई इंडियंस सातवें स्थान पर है। गुजरात टाइटंस की भी मुंबई और दिल्ली की तरह स्थिति है। लगातार हार के बाद पंजाब किंग्स नौवें स्थान पर आ चुकी है।उसने 7 मैचों में से दो जीते और पांच में हार मिली है। पंजाब किंग्स के 4 अंक हैं।वहीं आरसीबी के 7 मैचों में एक जीत के साथ दो अंक हैं और वह दसवें स्थान पर मौजूद है।

 

 

https://samacharnama.com/

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags