LSG vs MI में से किस टीम का पलड़ा रहने वाला है भारी, जानिए दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 में बुधवार 24 मई का दिन काफी अहम रहने वाला है क्योंकि एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स मुंबई इंडियंस का सामना करने वाली है।इस मुकाबले के तहत जीत दर्ज करने वाली टीम गुजरात के साथ दूसरा क्वालिफायर खेलेगी, जबकि हारने वाली टीम की टूर्नामेंट से विदाई होगी।मैच से पहले बड़ा सवाल यह है कि लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस में से किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है।
गौर किया जाए तो लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीम तीन बार आमने -सामने चुकी हैं।दिलचस्प बात यह है कि लखनऊ और मुंबई के बीच खेले गए तीनों मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत अपने नाम की है।आईपीएल का पहला मैच दोनों टीमों के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया था, जहां लखनऊ सुपर जायंट्स ने 18 रनों से जीत दर्ज की थी।
IPL 2023, Eliminator, LSG vs MI: लखनऊ और मुंबई के बीच करो या मरो की जंग, जानिए पिच और मौसम का हाल
वहीं दोनों टीमों के बीच दूसरी बार भिड़ंत 2022 में मुंबर्ई के वानखेड़े स्टेडियम में हुई थी।इस मुकाबले के तहत लखनऊ सुपर जायंट्स को 36 रनों से जीत मिली थी। तीसरी बार इस सीजन के तहत ही दोनों टीमों के बीच आमना -सामना हुआ था।
IPL 2023: रविंद्र जडेजा ने रचा नया इतिहास, स्थापित किया ये बड़ा कीर्तिमान
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच लखनऊ सुपर जायटंस ने 5 रन से जीत दर्ज की थी।लखनऊ सुपर जायंट्स एक बार फिर मुंबई इंडियंस को कड़ी चुनौती देती नजर आ सकती है। बता दें कि मुंबई इंडियंस अपना रिकॉर्ड इस टीम के खिलाफ जरूर सुधारना चाहेगी।वैसे मुंबई इंडियंस आईपीएल की सफल टीम है और वह प्लेऑफ में पहुंचने के बाद खिताब जीतने से नहीं चूकना चाहेगी।