Samachar Nama
×

IPL 2024 हैदराबाद ने तीन साल पुराना मुंबई से हिसाब किया चुकता, चकनाचूर किया बड़ा रिकॉर्ड 
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2024 के 8 वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रनों से करारी मात देने का काम। हैदराबाद ने ना केवल हराया है, बल्कि तीन साल पुराना हिसाब भी चुकता किया है। मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया  और हार्दिक पांड्या का ये फैसला टीम के लिए गलत साबित हुआ।

IPL 2024 बल्लेबाजों ने मचाया गदर, SRH ने तोड़ दिया RCB का 11 साल पुराना रिकॉर्ड
 

https://samacharnama.com/

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने मुंबई के खिलाफ रनों की बरसात की। मुंबई के खिलाफ हैदराबाद की टीम ने सिर्फ 10 ओवर में 148 रन ठोक डाले।इस दौरान ट्रेविस हेड ने इस मैच में 24 गेंदों में 62 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 258 से ज्यादा का रहा। साथ ही उन्होंने 9 चौके और तीन छक्के लगाए। अभिषेक शर्मा ने  इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए एक ताबड़तोड़ पारी खेली।

IPL 2024 SRH vs MI  सबसे बड़ा स्कोर और सबसे ज्यादा छक्के, हैदराबाद-मुंबई के मैच में बने 25 महारिकॉर्ड
 

https://samacharnama.com/

इस स्टार ने  23 गेंदों पर 273.91 की स्ट्राइक रेट से 63 रन बनाए। इन दोनों ही बल्लेबाजों के दम पर हैदराबाद दमदार शुुरुआत कर सकी ।लेकिन इसके बाद हेनरिक क्लासेन और एडेन मार्कराम का जलवा देखने को मिला।क्लासेन ने 34 गेंदों में 235.29 की स्ट्राइक रेट से 4 चौके और 7 छक्के लगाते हुए नाबाद 80 रन ठोके। वहीं एडेन मार्कराम ने 28 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए।

IPL 2024 SRH vs MI Highlights हैदराबाद ने मुंबई ने खिलाफ मचाई तबाही, छक्कों  और रिकॉर्ड्स की हुई बरसात
 

https://samacharnama.com/

इन बल्लेबाजों के दम पर ही हैदराबाद 20 ओवर में 277 का स्कोर बना सकी।मुकाबले में हैदरबाद ने मुंबई  से तीन साल पुराना बदला लिया। इस मैच से पहले किसी भी टीम ने शुरुआती 20 ओवर में इतने रन ज्यादा रन नहीं बनाए थे। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तीन विकेट खोकर 131 रन बनाए थे, लेकिन अब सनराइजर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हीं का रिकॉर्ड तोड़ा है।


https://samacharnama.com/

Share this story

Tags