Samachar Nama
×

IPL 2024 बल्लेबाजों ने मचाया गदर, SRH ने तोड़ दिया RCB का 11 साल पुराना रिकॉर्ड
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2024 में बुधवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ गदर मचाने का काम किया। एसआरएच के बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस की जमकर धुनाई करते हुए रनों की बरसात की। हैदराबाद ने मैच में 20 ओवर में 277 का स्कोर खड़ा कर आरसीबी का 11 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया।

IPL 2024 SRH vs MI  सबसे बड़ा स्कोर और सबसे ज्यादा छक्के, हैदराबाद-मुंबई के मैच में बने 25 महारिकॉर्ड
 

https://samacharnama.com/

हैदराबाद के लिए हेनरिच क्लासेन ने 34 गेंद पर नाबाद 80 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद पर 63 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 24 गेंद पर 62 रन की पारी खेली। वहीं एडेन मार्करम ने 28 गेंद पर नाबाद 42 रन बनाए। आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीमों की बात करें तो हैदराबाद टॉप पर पहुंच  गई है। उसने आरसीबी को पीछे छोड़ा है।

IPL 2024 SRH vs MI Highlights हैदराबाद ने मुंबई ने खिलाफ मचाई तबाही, छक्कों  और रिकॉर्ड्स की हुई बरसात
 

https://samacharnama.com/

सनराइजर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैदराबाद में 3 विकेट पर 277 रन बनाए।इसी सूची में दूसरे नंबर पर आरसीबी है, जिसने आईपीएल 2014 में बेंगलुरु में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 5 विकेट पर 263 रन बनाए थे।वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में 5 विकेट पर 257 और आरसीबी ने 2016 में बेंगुलरू में गुजरात लायंस के खिलाफ 3 विकेट पर 248 रन बनाए थे।

SRH vs MI Highlights हैदराबाद में आया छक्कों का तूफान, अभिषेक शर्मा ने जड़ा IPL 2024 का सबसे तेज अर्धशतक
 

https://samacharnama.com/

इसके अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2010 में चेन्नई में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 विकेट पर 246 रन बनाए थे।इस मैच में हैदराबाद ने 10 ओवर में दो विकेट पर 148 रन बना लिए थे। उसने 10 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया जो इससे पहले मुंबई के नाम था।2021 में सनराइजर्स के खिलाफ ही मुंबई इंडियंस ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 131 रन बनाए थे।

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags