Samachar Nama
×

 IPL 2024 DC vs MI Highlights दिल्ली कैपिटल्स की धमाकेदार जीत, मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बरकरार
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2024 सीजन के 43 वें मैच के तहत दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से हुई।मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया।मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 10 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 257 रन बनाए।

 IPL 2024 LSG vs RR Live राजस्थान ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
 

https://samacharnama.com/

दिल्ली के लिए जैक फ्रेजर मैकगर्क ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 311 के स्ट्राइक रेट के साथ 84 रन बनाए।इस दौरान 11 चौके और 6 छक्के जड़े। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंदों में नाबाद 48 रन की पारी खेली।उन्होंने 6 चौके और दो छक्के लगाए।

IPL 2024 LSG vs RR Live  राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला 

https://samacharnama.com/

शाई होप ने 17 गेंदों में 5 चौकों के साथ 41 रन की पारी खेली। अभिषेक पोरेल ने 27 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए ल्युक वुड, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला  और मोहम्मद नबी ने 1-1 विकेट लिया।इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 247 रन रन बना सकी। मुंबई की ओर से  तिलक वर्मा ने 32 गेंदों में 4 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 63 रन की पारी खेली।

DC vs MI मैकगर्क की तूफानी छक्के -चौकों की पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने बना डाला बड़ा रिकॉर्ड
 

https://samacharnama.com/

कप्तान हार्दिक पांड्या ने 24गेंदों में 5 चौके और तीन छक्कों की मदद से 46 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों में 26 और ईशान किशन ने 14 गेंदों में 20 रन की पारी खेली। टिम डेविड ने 17 गेंदों में 37 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज टीम को जीत के लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सका। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार और रशिक डार सलाम ने 3-3 विकेट लिए।वहीं ख़लील अहमद ने दो विकेट हासिल किए।

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags