Samachar Nama
×

DC vs MI मैकगर्क की तूफानी छक्के -चौकों की पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने बना डाला बड़ा रिकॉर्ड
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।ऑस्ट्रेलिया के युवा स्टार बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क अपनी बल्लेबाजी को लेकर आईपीएल 2024 सीजन में खास चर्चा में बने हुए हैं। वह विस्फोटक बल्लेबाजी से महफिल लूटने का काम कर रहे हैं।अब उन्होंने अपना जलवा मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिखाया है। मुंबई के खिलाफ मैच में मैकगर्क ने 27 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से 84 रन की पारी खेल डाली।इसके चलते दिल्ली कैपिटल्स ने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

IPL 2024 DC vs MI Live मैकगर्क का जमकर गरजा बल्ला, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 258 रनों का लक्ष्य
 

https://samacharnama.com/

दिल्ली ने मैकगर्क की पारी के दम पर पॉवरप्ले में ही बिना विकेट खोए 92 रन बनाए।आईपीएल के इतिहास में यह पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है।इससे पहले इसी सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 125 रन पावरप्ले में जड़े थे।

IPL 2024 DC vs MI Live मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला

https://samacharnama.com/

वह इस मामले में टॉप पर मौजूद हैं। मुंबई के खिलाफ मैच में दिल्ली के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे फ्रेजर मैकगर्क ने जसप्रीत बुमराह और नुवान तुषारा के ओवरों में जमकर धुलाई की।मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 257 रन बनाने का काम किया।

LSG vs RR मैच की पिच रिपोर्ट आई सामने, जानिए बल्लेबाज मचाएंगे तहलका या गेंदबाज करेंगे राज
 

https://samacharnama.com/

मैकगर्क के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंदों में 6 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 48 रन जड़े। शाई होप ने 17 गेंदों में 5 चौके की मदद से 41 रन की पारी खेली।ऋषभ पंत की 19 गेंदों में 29 रन की पारी निकली।अभिषेक पोरेल ने 27 गेंदों में 36 रन की पारी का योगदान दिया।दिल्ली कैपिटल्स की पारी को इस बड़े लक्ष्य तक पहुंचाने में मैकगर्क की पारी का खासतौर से योगदान रहा।दिल्ली की निगाहें मुंबई के खिलाफ जीत पर टिकी हुई हैं।

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags