IPL 2023 RCB vs LSG: कप्तान डुप्लेसी ने बल्ले से मचाया कोहराम, जड़ा सीजन का सबसे लंबा छक्का, देखें VIDEO
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के तहत आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने 213 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। बैंगलोर के लिए मैच में कप्तान फाफ डुप्लेसी , विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। फाफ डुप्लेसी ने बल्ले से कोहराम मचाते हुए लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर ख़बर ली। यही नहीं डुप्लेसी ने आईपीएल 2023 सीजन का सबसे लंबा छक्का भी जड़ने का काम किया।

इस मुकाबले में डुप्लेसी ने सबसे लंबा छक्का जड़कर महफिल लूटी है। उन्होंने स्टार स्पिनर रवि बिश्नोई की गेंद पर सबसे लंबा छक्का जड़ा । फाफ डुप्लेसी ने 115 मीटर का लंबा छक्का लगाया।इस लंबे छक्के को देखकर रवि बिश्नोई भी हैरान रह गए।वहीं नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े ग्लेन मैक्सवेल भी डुप्लेसी के छक्के को देखकर चकित रह गए।मुकाबले में फाफ डुप्लेसी विराट कोहली के साथ मिलकर पारी की शुरुआत करने उतरे थे ।

शुरुआत में तो डुप्लेसी ने धीमी पारी खेली, लेकिन विराट कोहली के आउट होने के बाद उन्होने आक्रामक बल्लेबाजी की। डुप्लेसी ने पहले विराट कोहली के साथ मिलकर और फिर मैक्सवेल के साथ मिलकर साझेदारी की । फाफ ने 46 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 79 रनों की पारी खेली। फाफ डुप्लेसी की इस धमाकेदार पारी के दम पर ही आरसीबी 20 ओवर में दो विकेट पर 212 रन बनाने में सफल रही ।
IPL 2023 RCB vs LSG Live: विराट कोहली ने फिर बल्ले से मचाया तहलका, लखनऊ के खिलाफ ठोका दमदार अर्धशतक

डुप्लेसी के अलावा विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 61 रन ठोके ।इस दौरान 4 चौके और इतने ही छक्के जड़े ।वहीं ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला भी गरजा ।शुरुआती तो मैच में जलवा दिखाने में नाकाम रहने वाले मैक्सवेल ने लखनऊ के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की। ग्लेन मैक्सवेल ने 29 गेंदों में 59 रन बनाए।इस दौरान तीन चौके और छह छक्के भी जड़े।

Faf Du Plessis smashes a 115M six.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 10, 2023
The biggest of IPL 2023. pic.twitter.com/cUVGuSTOLA
The biggest six of IPL 2023 - Faf Du Plessis with a gigantic 115M six. pic.twitter.com/GdrYeEsWKt
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 10, 2023
Popular opinion: Faf Du Plessis is The greatest RCB player. pic.twitter.com/KQfUrDtU9x
— ` (@rahulmsd_91) April 10, 2023
Fifty for Captain Faf Du Plessis.
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 10, 2023
2nd from 3 games, he is aging like a wine in T20 format, incredible touch in the last one year. pic.twitter.com/hpR1F2WNuP
Longest six of #IPL2023 #FafDuPlessis hits 115M Six, Out of the Stadium #RCBvsLSG #RCB pic.twitter.com/SyjrIOHZRU
— ʸ¹⁹ | 𝙍𝙎𝙆 🚩 | ᴷ⁴⁶ (@RSKTheMonsters) April 10, 2023

