Samachar Nama
×

IPL 2024 में Tilak Varma ने बड़ा कारनामा करते हुए रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी 
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।मुंबई इंडियंस ने मौजूदा आईपीएल सीजन के अपने 7 वें मैच में पंजाब किंग्स को 9 रन से मात देने का काम किया। मुंबई इंडियंस की ओर से मैच में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। सूर्यकुमार यादव ने 78 रनों की पारी खेली, वहीं आखिरी के ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा ने 188 गेंदों में दो चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 34 रनों की पारी खेली।

IPL 2024 रोहित विराट के बीच छिड़ी ऑरेंज कैप की जंग, जानिए किस खिलाड़ी के सिर पर है पर्पल कैप
 

https://samacharnama.com/

तिलक वर्मा ने अपनी इस छोटी से पारी में इतिहास रच दिया।तिलक वर्मा ने दो छ्क्के लगाने के साथ ही बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।आईपीएल करियर में उन्होंने 50 छक्के अपने पूरे कर लिए हैं। तिलक वर्मा अब आईपीएल में 21साल की उम्र में ऋषभ पंत के बाद 50 छक्कों का आंकड़ा छूने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

PBKS vs MI रोहित शर्मा ने इतिहास रच किया बड़ा कारनामा, धोनी के क्लब में मारी एंट्री

https://samacharnama.com/

उनसे पहले ऋषभ पंत ने 21 साल की उम्र तक आईपीएल में 94 छक्के लगाए थे, वहीं इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर 50 छक्कों के साथ तिलक वर्मा हैं, तो वहीं तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 21 साल की उम्र में 48 छक्के लगाए।

 IPL 2024 PBKS VS MI पंजाब की रोमांचक हार के बाद सैम कुर्रन ने सैम करन ने इन खिलाड़ियों की लगाई क्लास, जानिए क्या कहा

https://samacharnama.com/

आईपीएल के मौजूदा सीजन के तहत मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है। सीजन की शुरुआती तीन मैच हारने के बाद मुंबई काफी पिछड़ी, लेकिन अब वापसी कर पा रही है। वैसे तिलक वर्मा ने इस सीजन के तहत अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है।7 पारियों में तिलक ने 41.60 के औसत से 208 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतकीय पारी भी शामिल है।दो बार वह नाबाद इस दौरान लौट हैं।

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags