Samachar Nama
×

हिटमैन Rohit Sharma ने रचा नया इतिहास, ये कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल में बीते दिन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 105 रन की पारी खेली।हालांकि उनकी यह पारी बेकार गई और मुंबई इंडियंस को मैच में 20 रन से हार मिली। रोहित शर्मा ने इस पारी के दौरान ही छक्कों का महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।हिटमैन रोहित शर्मा ने टी 20 क्रिकेट में अपने 500 छक्के पूरे कर लिए हैं।

IPL 2024 धोनी ने लगातार तीन छक्के जड़कर पांड्या को बुरी तरह धोया, बनाया बड़ा रिकॉर्ड
 

https://samacharnama.com/

चेन्नई के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने जैसे ही अपनी पारी का तीसरा छक्का जड़ा, वैसे ही उन्होंने टी 20 क्रिकेट में 500 छक्के पूरे किए। रोहित शर्मा ने रविंद्र जडेजा की गेंद पर छक्का लगाते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की।रोहित ऐसा करने वाले 5वें खिलाड़ी बने हैं।इस सूची में पहले स्थान पर क्रिस गेल का नाम है।

IPL 2024 में CSK ने MI को मात देकर Points Table में मचाई ख़लबली, देखें सभी टीमों का हाल
 

https://samacharnama.com/

उन्होंने टी 20 क्रिकेट में 1000 से ज्यादा छक्के जड़े हैं। टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में मामले में फिलहाल रोहित सबसे आगे हैं और उन्होंने 190 छक्के जड़े हैं।मैच में वानखेड़े स्टेडियम पर खेलते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 207 रनों का बड़ा लक्ष्य था।

\KKR vs LSG Highlights फिल सॉल्ट के तूफान में उड़ी लखनऊ, केकेआर ने 8 विकेट से जीता मुकाबला 

https://samacharnama.com/

रोहित शर्मा ने ईशान किशन के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दी।ईशान किशन 23 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन हिटमैन ने फिर पारी को आगे बढ़ाया है। रोहित शर्मा का थोड़ा बहुत साथ तिलक वर्मा ने दिया , लेकिन इसके अलावा कोई रोहित के साथ ज्यादा देर बल्लेबाजी नहीं कर सका। यही वजह रही है कि मुंबई इंडियंस के हाथ से जीत छूट गई। 
https://samacharnama.com/

Share this story

Tags