Samachar Nama
×

CSK vs LSG:महेंद्र सिंह धोनी के पास इतिहास रचने का मौका, विराट -रोहित के क्लब में मारेंगे एंट्री
 

ipl 2023 ms 111111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2023 के छठे मैच में सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स से होगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला चेन्नई के चेपॉक मैदान पर शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।इस मैच के तहत चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास इतिहास रचने का मौका रहने वाला है। महेंद्र सिंह धोनी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करके विराट कोहली और रोहित शर्मा के क्लब में एंट्री मारेंगे।

IPL 2023: हिटमैन Rohit Sharma के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, जानकर होगी हैरानी
 

"ipl 2023 ms dhoni11111111" "ipl 2023 ms 111" "ipl 2023 ms dhoni1111111111111111" "ipl 2023 ms dhoni111111111111"

बता दें कि आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक 39.19 की औसत से 4,978 रन बनाए हैं ।उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन रहा है और उन्होंने 23 अर्धशतक लगाए हैं । महेंद्र सिंह धोनी ने इस दौरान 135.19 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है ।

IPL 2023 में CSK vs LSG के बीच होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन 
 

"ipl 2023 ms dhoni11111111" "ipl 2023 ms 111" "ipl 2023 ms dhoni1111111111111111" "ipl 2023 ms dhoni111111111111"

वह 8 रन बनाते ही आईपीएल में 5000 रन पूरे कर लेंगे। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सिर्फ छठे खिलाड़ी होंगे। महेंद्र सिंह धोनी से पहले विराट कोहली, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और एबी डिवीलियर्स पांच हजार रन बना चुके हैं।

   IPL 2023, RCB vs MI : विराट-फाफ के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, सोशल मीडिया पर लाई मीम्स की बाढ़
 

"ipl 2023 ms dhoni11111111" "ipl 2023 ms 111" "ipl 2023 ms dhoni1111111111111111" "ipl 2023 ms dhoni111111111111"

बता दें कि आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स शानदार शुरुआत नहीं कर सकी।पहले ही मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा ।चेन्नई सुपरकिंग्स हर हाल में वापसी करना चाहेगी। अगर वह दूसरा मैच गंवाती है तो इससे टीम की मुश्किलें बढ़ सकती है।पिछले सीजन भी चेन्नई सुपरकिंग्स का खराब प्रदर्शन रहा था ।वह अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही थी। महेंद्र सिंह धोनी की गिनती  शातिर कप्तानों में होती है। अगर वह बल्ले से भी टीम के लिए कमाल नहीं कर पाते हैं तो कप्तान के  रूप में हिट हो जाते हैं।

"ipl 2023 ms dhoni11111111" "ipl 2023 ms 111" "ipl 2023 ms dhoni1111111111111111" "ipl 2023 ms dhoni111111111111"

Share this story