
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।विश्व कप 2023 के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से करारी मात देने का काम किया। इसके साथ ही 140 करोड़ भारतीयों का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। बता दें कि विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसी लड़खड़ाई की हार का सामना करना पड़ा।इस हार से ना केवल भारतीय फैंस बल्कि खिलाड़ी भी गहरे सदमे में हैं।
PM मोदी के सामने आखिर क्यों टीम इंडिया ने किया शर्मनाक प्रदर्शन
मैच खत्म होने के बाद पहले मैदान पर रोहित शर्मा से लेकर मोहम्मद सिराज तक को रोते हुए देखा गया है, वहीं मैच के बाद कई भारतीय फैंस फूट -फूटकर रोते हुए नजर आए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा की आंखों में आंसू भर आए थे,
विश्व कप में भारत की हार से सटोरियों ने कमाएं अरबों-खरबों
वहीं मोहम्मद सिराज को भावुक होता देख केएल राहुल संभालते हुए नजर आए। यही नहीं भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियां जो स्टेडियम में बैठी थीं, हार के साथ भावुक हो गईं।सोशल मीडिया पर कई वीडियो आए हैं, जिनमें भारतीय फैंस फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए हैं।
आखिर भारत के इतना धीमा खेलने के पीछे थी कोई अंदरूनी साजिश
बता दें कि विश्व कप 2023 का आयोजन भारत में रहा था।ऐसे में टीम इंडिया के पास खिताब जीतने का सुनहरा अवसर था। टीम इंडिया तीसरी बार खिताब जीतने से चूक गई है। भारत ने आखिरी बार वनडे विश्व कप की ट्रॉफी 2011 में धोनी की कप्तानी में जीती थी ।वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 20 साल बाद फिर भारत का खिताबी सपना तोड़ा है, इससे पहले 2003 में सौरव गांगुली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को भी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था।
Very Sad Day for every Indian..Nothing is more painful than watching tears in the eyesbof our Captain 💔💔#RohithSharma #ViratKohli #INDvsAUS #Worlds2023 Karma #Panauti #CWC23Final #NewJeans#INDvsAUS pic.twitter.com/YXZJMyVFKC
— Arun Choudhary (@aaptakarun) November 19, 2023
#WATCH | #INDvsAUS: A cricket fan breaks down as he speaks about ICC World Cup finals, says, "...Losing and winning are part of the game... The team performed well... We will come up strong again..." #ICCCricketWorldCup pic.twitter.com/y8UhtkpbIs
— ANI (@ANI) November 19, 2023
An Indian cricket fan named Irshad breaks down as India loses the ICC World Cup finals; every Indian cried at that moment. 😢💔
— Divya Gandotra Tandon (@divya_gandotra) November 20, 2023
pic.twitter.com/R4gIFyONDD