Samachar Nama
×

T20 World Cup 2024 के लिए टीम इंडिया की जर्सी लॉन्च, कंधों पर भगवा रंग की छाप,देखें VIDEO
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। टी 20 विश्व कप 2024 का आयोजन जून में होना है। टूर्नामेंट की तैयारियां चल रही हैं। टी 20 विश्व कप के लिए हाल ही में सभी देशों ने टीमों का ऐलान किया, वहीं अब जर्सी भी लॉन्च हो रही है। टी20 विश्व कप में टीम इंडिया बदली हुई नजर आएगी और उसकी नई जर्सी भी सामने आ गई है।एडीडास ने आगामी टी 20 विश्व कप के लिए भारत की जर्सी लॉन्च कर दी है।नई जर्सी में वी - शेप की गर्दन पर तिरंगे रंगों की धारियां हैं और बाजू पर भगवा रंग पर एडिडास की तीन धारियां दिख रही हैं। सामने और पीछे का हिस्सा ब्लू कलर का है।

IPL 2024 MI vs SRH Live हैदराबाद के खिलाफ मुंबई ने जीता टॉस, देखें प्लेइंग XI
 

https://samacharnama.com/

इसके साथ ही साइड में भी एक भगवा धारी बनी है। जर्सी लॉन्च होने से पहले ही इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, लेकिन फिर एडिडास ने भी जर्सी जारी कर दी है।आईसीसी के हर टूर्नामेंट के लिए नई जर्सी लॉन्च होती है। क्रिकेट फैंस भारत की आधिकारिक टी 20विश्व कप जर्सी का बेसब्री से इंतेजार कर रहे थे। एडिडास बीसीसीआई का किट स्पॉन्सर है और ये वनडे और टी 20 के लिए अलग-अलग जर्सी बनाते हैं।

PBKS vs CSK IPL 2024 दमदार प्रदर्शन के साथ रविंद्र जडेजा ने किया बड़ा कमाल, धोनी का धांसू रिकॉर्ड किया चकनाचूर
 

https://samacharnama.com/

वनडे की जर्सी किट स्पॉन्सर है और वनडे और टी20 के लिए अलग -अलग जर्सी बनाते हैं।वनडे की जर्सी में कॉलर होता है और उस पर बाघ की धारियां बनी होती हैं ।वहीं टी 20 की जर्सी में अशोक चक्र होता है, जो हमारे राष्ट्रीय ध्वज में भी है।दोनों ही जर्सी पर कंधों पर धारियां बनी होती हैं।

MS Dhoni ने रचा नया इतिहास, IPL में यह कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
 

https://samacharnama.com/

टी20 विश्व कप के लिए भारत, पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में है।इस ग्रुप में अमेरिका , कनाडा और आयरलैंड भी हैं। बता दें कि टी20 विश्व कप का आगाज 1 जून से हो जाएगा। भारत को अपना पहला मैच 5जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है।इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टज मैच 9 जून को देखने को मिलेगा।

https://samacharnama.com/

 


 

Share this story

Tags