Samachar Nama
×

MS Dhoni ने रचा नया इतिहास, IPL में यह कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2024 सीजन के तहत महेंद्र सिंह धोनी चर्चा में बने हुए हैं, कभी अपनी बल्लेबाजी को लेकर तो वहीं कभी फिल्डिंग को लेकर धोनी छाए हुए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में खेलते हुए धोनी ने आईपीएल में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आईपीएल करियर में पहली बार धोनी नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने  उतरे और कुछ कमाल नहीं कर पाए। हर्षल पटेल की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी गोल्डन डक का शिकार हो गए।

T20 World Cup 2024 पर मंडराया बड़ा खतरा, पाकिस्तान से मिली आतंकी हमले की धमकी
 

https://samacharnama.com/

बल्ले से भी धोनी ने कमाल नहीं किया, लेकिन फील्डिंग में इतिहास रच दिया। धोनी ने आईपीएल में 150 कैच लेकर इतिहास रचा है। वह ऐसा करने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने यह उपलब्धि तब हासिल की जब जितेश शर्मा ने सिमरजीत सिंह की छोटी गेंद पर बल्ला लगा दिया जिसके बाद गेंद सीधे कीपर के हाथों में पहुंच गई।

 IPL 2024 LSG vs KKR सुनील नरेन ने तूफानी बल्लेबाजी से फिर लूटी महफिल, आईपीएल में बनाया महारिकॉर्ड
 

https://samacharnama.com/

आपको बता दें कि धोनी ने आईपीएल में विकेटकीपर के रूप में 146 और फील्डर के रूप में चार कैच लिए हैं।धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 144 विकेट के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जिनमें 136 विकेट स्टंप के पीछे आए हैं।

 IPL 2024 LSG vs KKR सुनील नरेन ने तूफानी बल्लेबाजी से फिर लूटी महफिल, आईपीएल में बनाया महारिकॉर्ड
 

https://samacharnama.com/

सूची में तीसरे नंबर पर दिग्गज एबी डीविलयर्स  भी एक कीपर -बल्लेबाज हैं जिनके नाम टूर्नामेंट में 118 कैच हैं, जिनमें से 90 कैच फील्डर के रूप में हैं।पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के दम पर 28 रन से जीत दर्ज की। सीएसके ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 167 रन बनाए।वहीं पंजाब किंग्स 20 ओवर में9 विकेट पर 139 रन बना सकी।

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags