Samachar Nama
×

WTC Final LIVE Score, IND vs AUS Day 3 Lunch: लंच तक भारत का स्कोर 260/6, अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर
 

WTC Final LIVE Score, IND vs AUS Day 3 ==1==11

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के तहत भिड़ंत हो रही है।लंदन के दो ओवल मैदान पर मैच खेला जा रहा है। शुक्रवार को मुकाबले में तीसरा दिन है, जहां लंच ब्रेक तक भारत ने 6 विकेट खोकर 260 रन बना लिए थे। टीम इंडिया अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 209 रन पीछे है।क्रीज पर अजिंक्य रहाणे 122 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 89 रन की पारी खेलकर मौजूद हैं।

WTC 2023 Final में अजिंक्य रहाणे ने किया बड़ा कमाल, हासिल कर ली एक खास उपलब्धि
 

"WTC Final LIVE Score, IND vs AUS Day 3 1222222222" "WTC Final LIVE Score, IND vs AUS Day 3 1222222" "WTC Final LIVE Score, IND vs AUS Day 3 1222" "WTC Final LIVE Score, IND vs AUS Day 3 ==1==11222"

शार्दुल ठाकुर 83 गेंदों में 4 चौके के साथ नाबाद 36 रन की पारी खेलकर मौजूद हैं। भारत के लिए मुकाबले में बल्लेबाजी फ्लॉप रही। टीम का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फेल रहा है। अब तक भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने जहां 51 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली।

IND vs AUS, WTC Final 2023: धाकड़ खिलाड़ी ने टीम इंडिया का तोड़ा भरोसा, फाइनल में बुरी तरह हुआ फेल 
 

"WTC Final LIVE Score, IND vs AUS Day 3 1222222222" "WTC Final LIVE Score, IND vs AUS Day 3 1222222" "WTC Final LIVE Score, IND vs AUS Day 3 1222" "WTC Final LIVE Score, IND vs AUS Day 3 ==1==11222"

वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 26 गेंदों में दो चौके के साथ 15 रन की पारी खेली। चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने 14-14 रन की पारी खेलने का काम किया। वहीं शुभमन गिल ने 15 गेंदों में दो चौके की मदद से 13 रन की पारी खेली।स्कॉट बोलैंड ने दो विकेट चटकाए।वहीं मिचेल स्टार्क , पैट कमिंस , कैमरून ग्रीन और नाथन लियोन ने 1-1 विकेट लिए हैं।बता दें कि इससे पहले मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पारी 469 रन पर सिमटी थी ।

"WTC Final LIVE Score, IND vs AUS Day 3 1222222222" "WTC Final LIVE Score, IND vs AUS Day 3 1222222" "WTC Final LIVE Score, IND vs AUS Day 3 1222" "WTC Final LIVE Score, IND vs AUS Day 3 ==1==11222"

ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 174 गेंदों में 25 चौके और एक छक्के की मदद से 163 रन की पारी खेली। स्टीव स्मिथ ने 268 गेंदों के साथ 19 चौके की मदद से 121 रन की पारी खेली। डेविड वॉर्नर ने 60 गेंदों  में 8 चौकों के साथ 43 रन बनाए। एलेक्स कैरी ने 69 गेंदों  में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली।भारत के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए ।वहीं  मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए।वहीं रविंद्र जडेजा को एक विकेट मिला।

"WTC Final LIVE Score, IND vs AUS Day 3 1222222222" "WTC Final LIVE Score, IND vs AUS Day 3 1222222" "WTC Final LIVE Score, IND vs AUS Day 3 1222" "WTC Final LIVE Score, IND vs AUS Day 3 ==1==11222"

Share this story