Samachar Nama
×

क्या मुंबई इंडियंस से अलग हो जाएंगे Rohit Sharma, अब सामने आया ये नया अपडेट
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे या नहीं, यह सवाल बना हुआ है। पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने दावा किया है कि आईपीएल का अगला सीजन रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलेंगे।अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए उन्होंने इसकी पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने कहा ‘निजी तौर पर मुझे लगता है कि रोहित शर्मा मुंबई में नहीं रुकेंगे।

Breaking, भारत दौरे के लिए बांग्लादेश ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका
 

https://samacharnama.com/

टीम जब खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो उनकी रणनीति में होता है कि ये खिलाड़ी तीन साल उनके लिए खेलेगा, सिर्फ अगर आप एमएस धोनी ना हों। धोनी की चेन्नई में अलग स्थिति है। लेकिन रोहित को लेकर मुझे लगता है कि या तो रोहित मुंबई से अलग हो जाएंगे या मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज कर देगी।’

IND VS BAN कप्तान रोहित कैसे चुनेंगे प्लेइंग इलेवन, गेंदबाजी में किसे मिलेगा मौका?
 

https://samacharnama.com/

गौरतलब हो कि हाल ही के समय में यह ख़बर आई थी कि मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को रिलीज नहीं करेगी। वह टीम के साथ बनेंगे, लेकिन कप्तान नहीं बनाए जाएंगे।बता दें कि रोहित और  मुंबई इंडियंस के बीच सबकुछ अच्छा नहीं होने की बात लंबे वक्त से की जा रही है।

IND VS BAN पहले टेस्ट की प्लेइंग XI में Rishabh Pant को मौका मिलना तय, लंबे वक्त के बाद दिखाएंगे जलवा
 

https://samacharnama.com/

जब पिछले सीजन  फ्रेंचाइजी ने अचानक रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का फैसला किया था। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था। आईपीएल 2024 के दौरान ही यह चर्चा शुरु हो गई थी कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं। मेगा ऑक्शन से पहले अब टीमें खिलाड़ियों को जल्द ही रिटेन करेंगे। तब ही यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित को लेकर मुंबई इंडियंस क्या फैसला करती है  ?

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags