Samachar Nama
×

Team India के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में किस खिलाड़ी की लगेगी लॉटरी, विराट-रोहित का डिमोशन होना तय
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान बीसीसीआई द्वारा जल्द किया जाएगा। इस बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि किन खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में एंट्री होती है और कौन से बाहर हो सकते हैं। वहीं विराट कोहली रौहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों का डिमोशन होने की पूरी संभावना है।

Rishabh Pant के घर शादी की धूम, संगीत सेरेमनी में जमकर नाचे धोनी और रैना, वायरल हुआ वीडियो
 

https://samacharnama.com/

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ए प्लस ग्रेड में फिलहाल रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा हैं, जिन्होंने 7 करोड़ सलाना मिलते हैं। लेकिन रोहित, विराट और जडेजा ने टी 20 अंतरार्ष्ट्रीय से संन्यास लिया है और इस वजह से वह ग्रेड  ए प्लस से बाहर हो सकते हैं। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ग्रेड ए में कुल 6 खिलाड़ी हैं जिनमें आर अश्विन, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या हैं।

Rishabh Pant के घर बजेगी शहनाई, धोनी से लेकर विराट तक, कई क्रिकेटर्स करेंगे शिरकत
 

https://samacharnama.com/

इस ग्रेड के खिलाड़ियों को 5 करोड़ मिलते हैं। लेकिन अश्विन के संन्यास के बाद इस ग्रेड में भी बदलाव होना तय है। सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के ग्रेड बी में 5 खिलाड़ी और ग्रेड सी में कुल 15 खिलाड़ी हैं। ग्रेड  भी के तहत 3 करोड़ और ग्रेड सी के तहत एक करोड़ सैलरी मिलती है।

WPL 2025 आखिरी मैच में आरसीबी ने दी मुंबई इंडियंस को मात, दिल्ली कैपिटल्स की डायरेक्ट हो गई फाइनल में एंट्री
 

https://samacharnama.com/

 इन ग्रेड से चार खिलाड़ियों के बाहर होने की संभावना है, इनमें केएस भरत, आवेश खान, रजत पाटीदार और जितेश शर्मा हैं। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में श्रेयस अय्यर की एंट्री हो सकती है और गिल का प्रमोशन हो सकता है। साथ ही हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती भी उन खिलाड़ियों में होंगे, जिन्हें नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में जगह मिलती दिख सकती है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और जडेजा का डिमोशन होगा तो वह किस ग्रेड में शामिल किए जाएंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags