WPL 2025 आखिरी मैच में आरसीबी ने दी मुंबई इंडियंस को मात, दिल्ली कैपिटल्स की डायरेक्ट हो गई फाइनल में एंट्री

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आरसीबी ने महिला प्रीमियर लीग 2025 का अंत जीत के साथ किया। सीजन के आखिरी मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 11 रन से हरा दिया। यही नहीं स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को सीधे फाइनल में पहुंचने से रोक दिया। इसका फायदा दिल्ली कैपिटल्स को मिला है, जिसने लगातार तीसरे फाइनल में सीधे एंट्री मारी है।
मुंबई इंडयंस ने हार के साथ अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया और अब फाइनल के लिए उसे एलिमिनेटर मैच गुजरात के खिलाफ खेलना होगा। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने बेहतर रन रेट के आधार पर पहला स्थान अंक तालिका में हासिल किया और लगातार तीसरे सीजन में फाइनल में एंट्री की।
आरसीबी ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए 20 ओवर 3 विकेट पर 199 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने जहां 37 गेंदों में 6 चौके और तीन छक्कों की मदद से 53 रन की पारी खेली। एलिस पैरी ने 38 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 49 रन बनाए। रिचा घोष ने 22 गेंदों में 36 और जॉर्जिया वेयरहम ने 10 गेंदों में 31 रन की पारी खेली।
मुंबई के लिए हेले मैथ्यूज ने दो विकेट लिए और अमेलिया केर ने एक विकेट झटका। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट खोते हुए 188 रन बनाकर जीत दर्ज की। नैट साइवर-ब्रंट ने 35 गेंदों में 9 चौके और दो छक्के की मदद से 69 रन की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 18 गेंदों में 20 और संजीवन संजना ने 12 गेंदों में 23 रन बनाए। हेली मैथ्यूज ने 16 गेंदों में 19 और अमनजोत कौर ने 15 गेंदों में 17 रन बनाए। संस्कृति गुप्ता ने 4 गेंदों में 10 रन बनाए। आरसीबी के लिए स्मृति राणा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं किम गेराथ और एलिस पैरी ने 2-2 विकेट लिए। वहीं हीथर ग्राम और जॉर्जिया वेहरम ने 1-1 विकेट लिया।