Usman Khawaja ने आखिरकार खत्म किया शतक का सूखा, श्रीलंकाई धरती पर सेंचुरी जड़ रचा इतिहास
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। उस्मान ख्वाजा ने श्रीलंका दौरे पर पहले टेस्ट मैच के तहत शानदार शतक जड़ा है। पिछले कुछ समय से वह अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे थे। उस्मान ख्वाजा ने 16 वां टेस्ट शतक जड़कर इतिहास रचा है। वह अब दिग्गज विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट से एक शतक पीछे हैं, जिनके नाम 17 टेस्ट शतक दर्ज हैं। यही नहीं श्रीलंकाई धरती पर शतक लगाकर उन्होंने 14 सालों का सूखा खत्म किया है।

उस्मान ख्वाजा ने श्रीलंकाई सरजमीं पर पहली टेस्ट सेंचुरी लगाई है। ख्वाजा अपने टेस्ट करियर की दूसरी सीरीज श्रीलंका के खिलाफ 2011 में खेले थे, लेकिन वो कभी श्रीलंकाई धरती पर शतक नहीं लगा सके थे। अब इस खिलाड़ी ने 14 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट शतक लगाया है। बता दें कि उस्मान ख्वाजा लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे।

उन्होंने आखिरी शतक 17 जून 2023 को लगाया था। ख्वाजा का वो शतक इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में निकला था। अब पूरे 591 दिनों के बाद ख्वाजा ने टेस्ट सेंचुरी लगाई है। 38 साल का ये खिलाड़ी भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी बुरी तरह फ्लॉप रहा था, जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर करने की बातें होनी लगी थीं।
Jos Buttler ने भारतीय धरती पर बड़ा कारनामा कर रचा इतिहास, सभी विदेशी प्लेयर्स को छोड़ दिया पीछे

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वो 5 मैचों में सिर्फ 184 रन बना पाए थे और उनका बल्लेबाजी औसत 20.44 का ही रहा था। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी वो 22 की औसत से 88 रन ही बना सके थे। उस्मान ख्वाजा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे, अगर श्रीलंका में उनका बल्ला नहीं चलता तो वह टीम से ड्रॉप भी हो सकते थे।
Usman Khawaja brings up his 16th Test match century!
— 7Cricket (@7Cricket) January 29, 2025
A quality innings in Galle, coming from 135 deliveries to get Australia off to the perfect start in the series 🙌 pic.twitter.com/1TlGn3m3JP
Usman Khawaja brings up his 16th Test match century!
— 7Cricket (@7Cricket) January 29, 2025
A quality innings in Galle, coming from 135 deliveries to get Australia off to the perfect start in the series 🙌 pic.twitter.com/1TlGn3m3JP
बड़े ही खूंखार हैं Travis Head, भारत के बाद श्रीलंका के खिलाफ मचाई तबाही, कर दी छक्के-चौकों की बरसात


