Samachar Nama
×

साल 2021 में Virat Kohli के इस Tweet को किया गया सबसे ज्यादा पसंद
 

Virat Kohli

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। विराट कोहली11 जनवरी  2021 को  पिता बने थे और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया था। विराट ने ट्वीट करके पापा बनने की गुड न्यूज़  शेयर की थी। विराट का यह ट्वीट साल 2021 में सबसे ज्यादा लाइक किया जाने वाला ट्वीट बना है।

 Virat Kohli की जगह Rohit Sharma बने वनडे के कप्तान, जानिए दोनों के कप्तानी के आंकड़े
 

virat anushkaट्विटर इंडिया ने खुद इस बात की जानकारी दी है । बताया गया है कि विराट कोहली के ट्वीट को  करीब साढ़े पांच लाख लोगों ने लाइक किया। 11 जनवरी को विराट कोहली और अनुष्का  शर्मा पैरेंट्स बने थे। तब विराट ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा था, हम दोनों (विराट और अनुष्का ) को  यह बताते हुए खुशी हो रही है कि  आज दोपहर  हमारे यहां बेटी  हुई है।

Ashes Series Aus vs Eng बेन स्टोक्स की गेंद पर डेविड वॉर्नर हुए बोल्ड, लेकिन फिर भी नहीं लौटे पवेलियन , जानिए क्यों
 

Virat Kohli anushka

हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस  जिंदगी का यह चैप्टर  अनुभव करने  का मौका मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे  कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवेसी  चाहिए होगी।

BCCI लेगा बड़ा फैसला, KL Rahul को दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी 
Virat Kohli anushka

ट्विटर  इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस ट्वीट को  शेयर करते हुए बताया कि यह साल 2021 का सबसे ज्यादा लाइक किया  गया ट्वीट है। विराट अपनी बेटी के  जन्म के समय  ऑस्ट्रेलिया दौरे को बीच में छोड़कर स्वदेश लौट गए  थे। विराट कोहली  ने  अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है । अपनी बेटी  के पहले जन्मदिन पर विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका दौरे होंगे।टीम इंडिया  दक्षिण अफ्रीका दौरे पर  इसी महीने रवाना होगा, जहां तीन टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
Virat Kohli anushka


 

Share this story