Samachar Nama
×

IPL 2023 में इस टीम का चैंपियन बनना तय, सामने आईं तीन बड़ी वजहें

ipl

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले ही भविष्यवाणी की जा रही है कि कौन सी टीम चैंपियन बन सकती है।इसी बीच हम एक टीम के बारे में बात कर रहे हैं जो चैंपियन बनने की दावेदार हैं।इसकी पीछे की तीन वजहें भी सामने आ रही हैं। बता दें कि जो टीम चैंपियन बनने की बड़ी दावेदार नजर आ रही है, वह मुंबई इंडिंयस है।

WPL 2023 MI vs UPW LIVE: यूपी वॉरियर्स ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

cameron green

पहली वजहें -मुंबई इंडियंस की टीम में 17.50 करोड़ा का खिलाड़ी है। यह खिलाड़ी अकेला ही मैच पलटने का दम रखता है। मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में ऑस्ट्रेलिया के 23 वर्षीय ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को अपने साथ जोड़ा है। कैमरून ग्रीन बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाज हैं। वह टीम के लिए टॉप ऑर्डर में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।अब तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कैमरून ग्रीन ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है।

IPL 2023: पहले ही मैच में गुजरात से भिड़ेगी चेन्नई, धोनी की टीम में दो घातक ऑलराउंडर की हुई एंट्री

rohit
दूसरी वजहें - मुंबई इंडियंस की चैंपियन बनने की सबसे बड़ी वजह है रोहित शर्मा की धांसू कप्तानी। हिटमैन रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताब दिला चुके हैं। वह एक बार फिर यह कारनामा कर सकते हैं।

SuryaKumar Yadav का भविष्य तय करेगा IPL 2022 का प्रदर्शन, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया बयान

तीसरी वजहें - मुंबई इंडियंस के चैंपियन बनने की तीसरी सबसे बड़ी वजह है धांसू बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का टीम में होना है। सूर्यकुमार यादव को 'मिस्टर -360 डिग्री' माना जाता है। वह चौहतरफा बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।वैसे भी सूर्यकुमार यादव टी 20 के खतरनाक खिलाड़ी हैं । वह क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।32 साल के सूर्यकुमार यादव ने टी 20 प्रारूप में अब तक तीन शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं।

LSG VS MI-1-1

Share this story