Samachar Nama
×

Rohit Sharma तीसरे टेस्ट में रच सकते हैं इतिहास, 'हिटमैन' हासिल कर लेंगे बड़ी उपलब्धि
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। टीम इंडिया के हिटमैन बल्लेबाज रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में इतिहास रचते हुए बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा।हिटमैन रोहित शर्मा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। रोहित अगर राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 10 छक्के जड़ देते हैं तो वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

राजकोट टेस्ट जीतते ही टीम इंडिया WTC Points Table में मचाएगी खलबली, इस स्थान पर पहुंचेगी रोहित एंड कंपनी
 

https://samacharnama.com/

विश्व का कोई भी बल्लेबाज अभी तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के जड़ने का कमाल नहीं कर पाया है।बता दें कि रोहित के नाम अभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 590 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है। हिटमैन रोहित शर्मा के पास बड़ा मौका है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में 10 छक्के जड़ते ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के पूरे कर लेंगे।अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा के बाद क्रिस गेल ने 553 अंतर्राष्ट्रीय छक्के जड़े हैं।

  राजकोट टेस्ट में Devdutt Paddikal का डेब्यू होना तय, विपक्षी गेंदबाजों के लिए बनेंगे आफत 
 

https://samacharnama.com/

वहीं पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी 476 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। ब्रैंडन मैक्कुलम 398 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर हैं। वहीं मार्टिन गुप्टिल 383 छक्कों के साथ पांचवें नंबर पर हैं।वहीं महेंद्र सिंह धोनी 359 छक्कों के साथ छठे नंबर पर हैं।

IND vs ENG 3rd Test  में खेलेंगे रविंद्र जडेजा, मेडिकल टीम ने दी हरी झंडी
 

https://samacharnama.com/

भारतीय बल्लेबाज में रोहित और धोनी के बाद विराट कोहली 294 छक्के जड़कर तीसरे नंबर पर हैं।चौथे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 254 छक्के जड़े। युवराज सिंह 251 छक्कों के साथ पांचवें और सौरव गांगुली 247 छक्कों के साथ छठे नंबर पर हैं।इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के तहत रोहित के बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकली है।उम्मीद की जा सकती है कि तीसरे टेस्ट मैच में वह अपने प्रदर्शन से निराश नहीं करेंगे।

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags