Samachar Nama
×

MS Dhoni के चहेते खिलाड़ी का करियर हुआ खत्म, अब  यह दिग्गज क्रिकेटर होगा बाहर 
 

MS Dhoni raina

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। चेन्नई सुपरकिंग्स तो शानदार प्रदर्शन करते हुए   आईपीएल 2021 के फाइनल में पहुंच गई है लेकिन  टीम के  एक  खिलाड़ी का इस सीजन में खराब प्रदर्शन रहा है। बता दें कि यह  खिलाड़ी  धोनी का चाहेता है जिसे खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर भी किया जा सकता है।

IPL 2021 RCB की हार पर इस खिलाड़ी की  प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को पड़ी गालियां , देखें  स्क्रीनशॉट
 


MS DHONI--1-1

हम बात कर  रहे हैं सुरेश  रैना  की जो आईपीएल 2021  सीजन के तहत   चेन्नई के लिए वैसा प्रदर्शन नहीं कर सके , जिसके  लिए वह जाने जाते हैं। सुरेश रैना ने इस सीजन के अपने  खेले 12 मैचों की  11 पारियों में  160 रन  बनाए। उनके बल्ले से   महज एक ही अर्धशतक निकला है।यही नहीं  सुरेश रैना के  बल्ले से एक ही अर्धशतक निकला है।

IPL 2021 Eliminator, RCB vs KKR जानिए क्यों विराट कोहली की टीम को मिली हार,  ये हैं पांच बड़े कारण 

Suresh Raina -611111111.jpg

माना जा रहा है कि सुरेश रैना के इस खराब प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स  अगले सीजन के लिए   शायद ही रिटेन करेगी।  सुरेश रैना   अगर रिटेन नहीं होते हैं तो   उनका  आईपीएल करियर  भी खत्म हो सकता है।  सुरेश रैना जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं उसके बाद आईपीएल की नीलामी में शायद ही कोई टीम उन पर दांव लग पाए।

T20 World Cup के फाइनल-सेमीफाइनल में बारिश हुई तो लागू होगा ये नया नियम?

Suresh Raina-1-1-1

ऐसे में सुरेश  रैना के लिए आईपीएल के दरवाजे पूरी तरह बंद हो सकते हैं और उन्हें संन्यास का ऐलान भी करना पड़ा सकता है। गौरतलब हो कि   सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी  के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया  था । अब  सुरेश रैना आईपीएल में  भी क्या  धोनी   के साथ ही  संन्यास लेंगे।महेंद्र सिंह धोनी    भी   आईपीएल से कभी भी संन्यास का ऐलान कर  सकता है।वैसे तो   फिलहाल उनकी निगाहें टीम को चौथी बार चैंपियन बनाने पर होंगी।

Suresh Raina

Share this story