Samachar Nama
×

CDS Bipin Rawat की बदौलत ही  MS Dhoni का पूरा हो पाया था ये सपना

CDS Bipin Rawat MS Dhoni

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। तमिलनाडु में  कुन्नूर के जंगलों में बुधवार को  वायुसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।इस हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका के साथ ही उनके  कुछ सेन्य अफसरों का निधन हो गया। जनरल बिपिन रावत के निधन  से देश में शोक की लहर है।

भारतीय खेल जगत ने CDS General Bipin Rawat के निधन पर ऐसे जतााया शोक
 


MS Dhoni

वैसे  हम  आपको बता रहे हैं कि  टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक  सपना   जनरल बिपिन रावत की बदौलत ही पूरा हो पाया  था।बता दें कि जनरल बिपिन रावत  31 दिसंबर 2016  से 31 दिसंबर  2019 तक  सेना  प्रमुख के पद पर रहे । उन्होंने  1 जनवरी  2022 को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का   पद संभाला ।

साल 2021 में Virat Kohli के इस Tweet को किया गया सबसे ज्यादा पसंद

MS Dhoni

पर इससे पहले     बिपिन रावत से ही  लेफ्टिनेंट कर्नल क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने पैराशूट रेजीमेंट में ट्रेनिंग करने का आग्रह किया था । बिपिन रावत ने धोनी के इस आग्रह को मंजूर कर लिया था।  धोनी ने इसके बाद दो महीने के लिए  पैराशूट रेजीमेंट  में ट्रेनिंग की थी  महेंद्र सिंह धोनी की ट्रेनिंग बिपिन रावत की वजह से  पूरी हो पाई थी।

 Virat Kohli की जगह Rohit Sharma बने वनडे के कप्तान, जानिए दोनों के कप्तानी के आंकड़े

MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी ने  वनडे विश्व कप 2019 के बाद आर्मी की  ट्रेनिंग ली थी उस वक्त टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज का दौरा  किया था जबकि महेंद्र सिंह धोनी के सेना के साथ ट्रेनिंग में    व्यस्त हुए थे। गौरतलब हो कि महेंद्र सिंह धोनी ही ऐसे  क्रिकेटर हैं जिनका जुड़ाव सेना से रहा है।बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी  अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वह सोशल मीडिया पर  ज्यादा सक्रीय  नहीं रहते हैं। यही वजह है कि बिपिन राहत के निधन पर धोनी  का कोई सोशल पोस्ट नहीं आया।

MS Dhoni

Share this story

Tags