क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा नजरें रहने वाली हैं क्योंकि यह उनका आखिरी सीजन साबित हो सकता है। धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से 2020 में संन्यास लिया था, लेकिन पिछले 5 सालों से वह आईपीएल में सक्रीय हैं। धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोड़ चुके हैं। अब उन्हें बतौर खिलाड़ी ही खेलता देखा जाता है।
IPL 2025 रोहित शर्मा के लिए काल बनता है ये घातक गेंदबाज, 8 बार कर चुका है आउट
18 वें सीजन के तहत धोनी के पास इतिहास रचने का मौका है। महेंद्र सिंह धोनी ऐसा रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं, जो दुनिया के किसी क्रिकेटर के नाम नहीं हैं। महेंद्र सिह धोनी 400 टी 20, 250 वनडे और 50 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
भारत या पाकिस्तान, कौन सी क्रिकेट टीम है बेहतर, PM Modi ने दिया जवाब, बताया बेस्ट फुटबॉलर का नाम
इतिहास रचने से सिर्फ धोनी 9 टी 20 मैच ही दूर ही हैं। इससे पहले उन्होंने 350 वनडे , 90 टेस्ट मैच खेले हैं।साथ ही 98 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। धोनी ने कुल मिलाकर 391 टी 20 मैच खेले हैं।वैसे कई खिलाड़ी ने 400 से अधिक टी 20 मैच खेले हैं, लेकिन उनमें से किसी ने भी कम से कम 350 वनडे और 50 टेस्ट मैच नहीं खेले हैं।
सचिन की इंडिया मास्टर्स ने जीता खिताब, फाइनल में धोनी के चहेते ने मचाया धमाल, जानिए मैच का हाल
चेन्नई सपरकिंग्स का इस सीजन का 9 वां मैच 25 अप्रैल को चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। धोनी अपने घरेलू मैदान पर 400 टी 20 मैच खेलेंगे। महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह बड़ी उपलब्धि रहने वाले है। रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक दो ऐसे भारतीय हैं, जिन्होंने 400 से अधिक टी 20 मैच खेले हैं। वहीं विराट कोहली 399 टी 20 मैच खेल चुके हैं।