Samachar Nama
×

MS  Dhoni ने कराई घुटने की सर्जरी, सामने आए कैप्टन कूल की हेल्थ पर बड़ा अपडेट

dhoni-1-1-111111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2023 सीजन के तहत चेन्नई सुपरकिंग्स ने खिताब जीतने का काम किया। टूर्नामेंट के दौरान टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घुटने में चोट लग गई थी। हालांकि इसके बावजूद महेंद्र सिंह धोनी ने कोई मैच मिस नहीं किया और अपनी टीम को चैंपियन बनाया। अब महेंद्र सिंह धोनी ने चोटिल हुए अपने घुटने की सर्जरी करा ली है। उनके घुटने का ऑपरेशान गुरुवार 1 जून को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ।

Team India पर मंडराया संकट,  WTC फाइनल में रोहित सेना को रहना होगा सतर्क

GT vs CSK: क्या गुजरात के खिलाफ मैच में नहीं दिखेगा MS Dhoni का जलवा? जानें सीएसके के सीईओ का जवाब

 

धोनी की सर्जरी डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाल ने की ,जिन्होंने ही ऋषभ पंत की घुटने की सर्जरी की थी।गौरतलब हो कि महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल 2023 सीजन के पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ चोट लगी थी, वह एक गेंद को रोकने के चक्कर में अपने घुटने को चोटिल करा बैठे थे। धोनी तब मुकाबले में दीपक चाहर द्वारा डाले गए 19 वें ओवर में गेंद को डाइव लगाकर पकड़ने का प्रयास किया था और उसके बाद वह काफी तकलीफ में दिखे।

WTC Final:ऑस्ट्रेलिया के लिए फिर काल बनेगा ये खिलाड़ी, कंगारू खेमे में मची  खलबली 

DHONI

 

 

यही नहीं गुजरात के खिलाफ फाइनल मैच के बाद धोनी का वीडियो जमकर वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने बल्लेबाजी के लिए उतरने से पहले घुटने पर पट्टी बांधी । धोनी फाइनल में शून्य पर आउट हो गए थे।

WTC Final में Virat Kohli शतक लगाते ही रचेंगे नया कीर्तिमान, हासिल कर लेंगे बड़ उपलब्धि

MS Dhoni: बिजनेस की पिच पर शानदार पारी खेल रहे हैं माही, संन्यास के बाद भी सालाना कमाई में हुआ 30 फीसदी का इजाफा

41 वर्षीय धोनी ने इससे पहले पूरे सीजन में दौड़कर रन लेने की बजाय बड़े शॉट खेले थे।पहले कहा जा रहा था कि धोनी आईपीएल 2023 सीजन के साथ ही संन्यास ले सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। धोनी ने यह संकेत दिए हैं कि वह आईपीएल के अगले सीजन में भी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे।हालांकि 41 वर्षीय धोनी को फिट रहना टीम के लिए जरूरी है।

ipl 2023 ms 111111

Share this story