Samachar Nama
×

Team India पर मंडराया संकट,  WTC फाइनल में रोहित सेना को रहना होगा सतर्क
 

IND vs AUS 2nd Test: दूसरे टेस्ट में शानदार जीत के बाद इन दिग्गज क्रिकेटरों ने तारीफों के साथ दी टीम इंडिया को बधाई

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। 7 से 11 जून के बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया को इस मैच में सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि रैंकिंग में नंबर 1 का ताज छिन सकता है ।भारत फिलहाल टेस्ट रैंकिंग में  121 अंकों के साथ नंबर 1 टीम है जबकि ऑस्ट्रेलिया 116 अंकों के साथ उससे एक स्थान पीछे है।

WTC Final:ऑस्ट्रेलिया के लिए फिर काल बनेगा ये खिलाड़ी, कंगारू खेमे में मची  खलबली 
 

josh hazlewood tEST11111

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पिछले कुछ समय में टेस्ट क्रिकेट के तहत शानदार प्रदर्शन करते हुए नंबर 1 का ताज हासिल किया था । लेकिन अब टीम इंडिया का रेड बॉल क्रिकेट में नंबर 1 रैंकिंग काफी खतरे में हैं। अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में भारतीय टीम हार जाती है तो ऑस्ट्रेलिया 119 अंकों के साथ भारत के बराबर पहुंच जाएगा। हार के कारण भारत को दो अंकों का नुकसान होगा।

WTC Final में Virat Kohli शतक लगाते ही रचेंगे नया कीर्तिमान, हासिल कर लेंगे बड़ उपलब्धि
 

Test--1111111111111111111111111111111.JPG

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 16 जून से इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज खेलनी है।अगर पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम पहला टेस्ट मैच जीतने में कामयाब हो जाती है तो कंगारू टीम टेस्ट में भारत की जगह टॉप रैंकिंग हासिल कर लेगी।

WTC Final 2023: ओवल के मैदान पर कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड, बल्ले से मचाएंगे धमाल
 

IND Vs AUS 4th Test1111111111111444411111111111

वैसे ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर 1 रैंकिंग में बने रहना थोड़ा मुश्किल भी लगा है।ऐसा करने के लिए कंगारू टीम को इंग्लैंड में एशेज सीरीज जीतनी होगी या यह सुनिश्चित करना होगा कि वे इंग्लैंड से 2 से ज्यादा टेस्ट मैच ना हारें। दूसरी ओर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम को नंबर -1 आईसीसी टेस्ट रैंकिंग को बरकरार रखने के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतना होगा।इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को टॉप पर जाने के लिए एशेज सीरीज जीतनी पड़ेगी, जो टेस्ट  प्रारूप में इंग्लैंड की हाल ही फॉर्म को देखते हुए हुए असंभव लगता है

rohit0010-1-1-11

Share this story