Samachar Nama
×

MS Dhoni ने बड़े सादगी भरे अंदाज में अपने खास दोस्तों के संग मनाया बर्थडे, देखें वायरल VIDEO
 

dhoni-1-1-1111111111.JPG

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार 7 जुलाई को अपना 42 वां जन्मदिन मनाया। महेंद्र सिंह धोनी ने खास दोस्तों के साथ मिलकर अपना जन्मदिन मनाया। वैसे तो कैप्टन कूल सोशल मीडिया पर बहुत ही कम एक्टिव रहते हैं , लेकिन अपने जन्मदिन के एक दिन बाद उन्होंने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी अपने खास दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं।

Ashes 2023: लाइव मैच में स्टीव स्मिथ और जॉनी बेयरस्टो के बीच हुई तीखी नोकझोंक, देखें वायरल VIDEO 
 

IPL 2022 Dhoni--11111111

धोनी ने साथ ही अपने जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों को धन्यवाद भी कहा है।सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में माही अपने खास दोस्तों के साथ अपना खास दिन सेलिब्रेट कर रहे हैं । ये खास दोस्त कोई व्यक्ति नहीं बल्कि उनके पालतू कुत्ते थे।महेंद्र सिंह धोनी ने अपना जन्मदिन रांची स्थित अपने घर पर ही मनाया है। धोनी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाले लोगों को धन्यवाद कहा है।उन्होंने अपने पालतू कुत्तों के साथ जन्मदिन का केक काटा।

World Cup 2023 से पहले Rishabh Pant होगी वापसी, सामने आया चौंकाने वाला अपडेट
MS Dhoni को इन 3 अद्भुत कारनामों के लिए कभी नहीं भूल पायेंगे लोग, 2 साल बाद भी टीम इंडिया को खल रही है कमी

उन्होंने खुद केक खाने से पहले अपने प्यारे साथियों को केके खिलाया। धोनी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, आप सभी की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, मैंने अपने जन्मदिन पर जो किया उसकी एक झलक। धोनी के इस खास वीडियो पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने भी कमेंट किया ।

Sourav Ganguly Birthday: शादीशुदा होते हुए इस बॉलीवुड अभिनेत्री के प्यार में पागल हो गए थे गांगुली, 'पति पत्नी और वो' के ड्रामे के बाद हुआ ब्रेकअप
 

dhoni--111

उन्होने दिल की इमोजी पोस्ट की है।आपको बता दें कि धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। धोनी ने साल 2004  में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए वनडे डेब्यू किया था। धोनी को कप्तानी मिलते ही टीम ने टी 20 विश्व कप का पहला संस्करण अपने नाम किया और फिर 2011 में अपनी सरजमीं पर भारत 28 सालबाद  50 ओवर वर्ल्ड कप जीतने में सफल रहा।धोनी की कप्तानी में ही भारत ने साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती।

IPL 2022 Dhoni--11111111

Share this story