IPL 2024 Auction को जानिए कब, कहां और कैसे देखें, फ्री में लाइव देखने के लिए अपनाए ये तरीका
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2024 सीजन के लिए ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर को दुबई में होना है।आईपीएल ऑक्शन में 77 स्थान के लिए 333 खिलाड़ी शामिल होंगे।इनमें 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं।हम यहां बता रहे हैं कि आईपीएल ऑक्शन को फैंस कैसे लाइव देख सकते हैं।आईपीएल 2024 का ऑक्शन भारतीय समय के हिसाब से सुबह 11:30 बजे और भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा।आईपीएल 2024 लाइव ऑक्शन का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
IPL 2024 Auction को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी, इन दो खिलाड़ियों पर लगेगी सबसे बड़ी बोली

भारत में जियो सिनेमा फ्री में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। ऑनलाइन देखने वाले लोग इस ऐप या वेब साइट पर जाकर लाइव देख सकते हैं। ऑक्शन के लिए टीमों ने कमर कस ली है।अगर सभी टीमों के पर्स में बची शेष रकम के बारे में बताए तो गुजरात टाइटंस के पर्स में 38.15 करोड़ हैं,
IPL Auction 2024 मॉक ऑक्शन में इन खिलाड़ियों ने मचाई धूम, इस खिलाड़ी पर लगी बड़ी बोली

सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स में 34 करोड़ , केकेआर के पास 32.7 करोड़। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के पर्स में 31.4 करोड़, पंजाब किंग्स के पर्स में 29.1 करोड़ हैं। दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में 28.95 करोड़, आरसीबी के पर्स में 23.25 करोड़, मुंबई इंडियंस के पर्स में 17.75 करोड़, राजस्थान रॉयल्स के पर्स में 14.5 करोड़ और लखनऊ सुपर जायंट्स के पर्स में 13.15 करोड़ बचे हैं।

ऑक्शन में भारत के साथ-साथ कई विदेशी खिलाड़ी हैं, जिन पर बड़ी बोल लग सकती है।ऑक्शन में कई चर्चित नामों पर भी सबकी निगाहें होंगी।इन खिलाड़ियों में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, रचिन रविंद्र , शार्दुल ठाकुर, स्टीव स्मिथ हैरी ब्रूक, हर्षल पेटल, उमेश यादव जैसे नाम हैं।


