IPL 2024 Auction को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी, इन दो खिलाड़ियों पर लगेगी सबसे बड़ी बोली
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।आईपीएल 2024 के ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर को दुबई में होने वाला है। ऑक्शन के लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है। लेकिन सबसे बड़ा और अहम सवाल है कि किन खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है।भारत के आर अश्विन ने उन दो खिलाड़ियों के नाम बताए हैं, जिन पर बड़ी बोली लग सकती है। ऑक्शन के लिए कुल 333 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनमें से 77 खिलाड़ियों के लिए बोली लगने वाली है।
IPL Auction 2024 मॉक ऑक्शन में इन खिलाड़ियों ने मचाई धूम, इस खिलाड़ी पर लगी बड़ी बोली

इन 333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।भारत के गेंदबाज आर अश्विन ने बड़ी भविष्यवाणी करके बताया है कि मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को सबसे ज्यादा रकम मिल सकती है।अश्विन ने आगामी आईपीएल 2024 की ऑक्शन के लिए भविष्यवाणी करते हुए पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क के सबसे महंगे बिकने की उम्मीद जताई है।

अश्विन की नजर में मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को 14 करोड़ से ऊपर की बोली लग सकती है।अश्विन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके अपनी बात रखी है।भारत के युवा स्टार खिलाड़ी शाहरुख खान के लिए अश्विन ने भविष्यवाणी की कि यह बल्लेबाज 10 से 14 करोड़ के बीच ऑक्शन में बिक सकता है। वहीं न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र ऑफ स्पिन ने उम्मीद जताई कि उन्हें 4 से 7 करोड़ के बीच में फ्रेंचाइजी अपने स्क्वॉड से जोड़ सकती है।

अश्विन की नजर में भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल 7 से 10 करोड़ की कीमत में बिक सकते हैं। वहीं अश्विन ने वेस्टइंडीज के धाकड़ क्रिकेटर रोवमैन पॉवेल को 4 से 7 करोड़ और गेराल्ड कोएत्जी को 7 से 10 करोड़ के बीच बिकने की उम्मीद है। ट्रेविस हेड को 2 से 4 करोड़ के बीच रकम मिलने की उम्मीद है।अश्विन ने तेज गेंदबाज को 7 करोड़ की रकम मिलने की उम्मीद जताई है।


