IPL 2024 Auction दो करोड़ की बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी पर लग सकती है 15 करोड़ की बोली
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2024 का आक्शन मंगलवार 19 दिसंबर को दुबई में होना है। यह पहला मौका है जब ऑक्शन भारत से बाहर हो रहा है। आईपीएल के ऑक्शन से पहले कई खिलाड़ियों के नामों की चर्चा है, जिन पर बड़ी बोली लग सकती है।इनमें एक नाम श्रीलंका के घातक स्पिनर वानिंदु हसरंगा का है। बता दें कि वानिंदु हसरंगा आरसीबी की टीम से रिलीज होकर ऑक्शन में उतरेंगे। वानिंदु हसरंगा का बेस प्राइस तो दो करोड़ है, लेकिन वह ऑक्शन से मोटी रकम बटोर सकते हैं।
Happy New Year 2024 साल 2023 में वनडे के तहत देखने को मिलीं ये प्रभाशाली पारी

हसरंगा को टी 20 प्रारूप का बड़ा ही खतरनाक गेंदबाज माना जाता है। आरसीबी के लिए उन्होंने काफी शानदार प्रदर्शन भी किया था। सीजन 2022 में हसरंगा ने आरसीबी के लिए गेंदबाजी करते हुए 26 विकेट अपने नाम किए थे।
आइए आपको मिलाते हैं धोनी के परिवार से, देखें तस्वीरों में

वानिंदु हसरंगा भारत की स्पिन पिचों पर घातक साबित होते हैं।क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि इस बार हसरंगा पर 10 करोड़ से ज्यादा तक की बोली लग सकती है। हसरंगा पर मुंबई इंडियंस से लेकर चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों के बीच खरीदने की होड़ मच सकती है।
इस भारतीय सुपरस्टार क्रिकेटर का डांस देखकर उड़ जाएंगे आपके होश, देखें VIDEO

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स वैसे भी स्पिनरों को कुछ ज्यादा ही अहमियत देती है।आपको बता दें कि ऑक्शन से एक दिन पहले जियो सिनेमा पर आईपीएल मॉक ऑक्शन हुआ। जिसमें हसरंगा पर 8.5 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगी।वानिंदु हसरंगा ने अब तक आईपीएल में 26 मैच खेले हैं, जिनमें 35 विकेट चटकाए हैं।आईपीएल वह एक बार 5 विकेट का हॉल ले चुके हैं।आईपीएल 2024 में भी उनका जलवा देखने को मिल सकता है।ऐसे में जिस भी टीम के साथ वह जाएंगे, उसे फायदा पहुचाएंगे।


