Samachar Nama
×

IPL 2022 इन 4 प्लेयर्स को रिटेन करेगी Delhi Capitals, धाकड़ बल्लेबाज का कटेगा पत्ता 

Capitals

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।। आईपीएल 2022 के लिए   सभी टीमों को रिटेन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।  बाकी टीमों की तरह ही    हर कोई जानना चाहता है  कि दिल्ली कैपिटल्स किन  खिलाड़ियों को रिटेन करेगी। दिल्ली कैपिटल्स अब तक  खिताब नहीं जीत सकी है , लेकिन  अपने मैच जिताऊ खिलाड़ियों को  बनाए रखना चाहेगी।

IPL 2022 के लिए कौन से 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं CSK, धोनी को लेकर बड़ी ख़बर
 

IPL 2021 Qualifier 2: जिसका डर था वही हुआ, Delhi Capitals ने दोहराया 9 साल पुराना इतिहास

ख़बरों की माने  तो दिल्ली कैपिटल्स  कप्तान ऋषभ पंत को हर हाल में रिटेन करेगी।  वहीं युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और   स्पिन गेंदबाजी  ऑलराउंडर अक्षर पटेल रिटेन हो सकते हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के एनरिच नॉर्त्जे  इस टीम  में   इकलौते  विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं जिन्हें रिटेन किया जा सकता है।

IND Vs NZ इस खिलाड़ी को Playing 11 में मौका ने मिलने से सोशल मीडिया पर भड़क उठे फैंस
Delhi-Capitals

दिल्ली कैपिटल्स  कगिसो रबाडा को रिटेन नहीं करेगी, साथ ही शिखर धवन   भी लिस्ट से बाहर हैं। हालांकि इन खिलाड़ियों पर मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाईजी दांव लगा सकती है। शिखर धवन ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करते हुए आईपीएल 2021 में  16 मैचों में 39.13 की औसत से 567 रन बनाए , लेकिन दूसरे फेज में उनके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली ।

KL Rahul बनेंगे इस IPL टीम के कप्तान, पंजाब किंग्स के लिए तगड़ा झटका

Delhi Capitals vs mi

धवन के पास ऑरेंज कैप अपने नाम करने का मौका था लेकिन वह यह कारनामा करने से चूक गए। श्रेयस अय्यर    को लेकर पहले ही ख़बर  हैं कि  दिल्ली कैपिटल्स से अलग होने जा रहे हैं और   नीलामी में उतरेंगे।श्रेयस अय्यर  ही पहले ही दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे लेकिन  पिछले सीजन से ही   ऋषभ पंत से सौंप दी गई है।  श्रेयस अय्यर  को रिटेन करने की गुंजाईश फ्रेंचाईजी के पास नहीं हैं।  दिल्ली की टीम आईपीएल मेगा  ऑक्शन से कई मैच जिताऊ  खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ना चाहेगी।

Shikhar Dhawan

Share this story