Samachar Nama
×

IPL 2021 Virat Kohli ने अभ्यास का वीडियो किया शेयर, Shahid Afridi ने किया ऐसा कमेंट, देखें VIDEO
 

Virat Kohli

क्रिेकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2021 में विराट कोहली की अगुवाई वाली  आरसीबी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया ।बैंगलोर की टीम प्लेऑफ के क्वालीफाई कर चुकी है और अब उसकी निगाहें अंक तालिका में  टॉप 2 में पहुंचने  पर रहने वाली हैं।आरसीबी का  बुधवार को सामना  सनराइजर्स हैदराबाद  से होना है ।

IPL 2021 RCB vs SRH Live Streaming जानिए कब -कहां और किस चैनल पर मुकाबले को  देखा जा सकता है लाइव
 

Shahid Afridi Virat Kohli --66.jpg

हैदराबाद के  खिलाफ मैच से पहले  विराट कोहली ने अभ्यास  का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। इस वीडियो पर   पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने  भी अपना कमेंट किया है। शाहिद अफरीदी के द्वारा किया गया कमेंट काफी वायरल हो रहा है।बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान   विराट कोहली ने जबरदस्त शॉट्स लगाए।

Rishabh Pant को लेकर Urvashi Rautela ने किया ट्वीट तो मच  गया बवाल,जानें पूरा मामला 
 

Shahid Afridi Virat Kohli --66.jpg

 इस पर  अफरीदी ने कमेंट करते हुए लिखा, देखने में शानदार ,एक महान खिलाड़ी   प्रैक्टिस  में हमेसा  100 फीसदी देता है। विराट कोहली की अगुवाई  वाली आरसीबी  ने मजूदा सीजन के तहत अपने खेले 12 मैचों से  8 के तहत जीत दर्ज की है। आरसीबी को इस सीजन के तहत अपने दो मैच  और खेलने हैं जिनसे वह    कुल चार अंक  अर्जित कर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है।

IPL 2021 में मुंबई इंडियंस की जीत से  खुश  होंगे कप्तान Virat Kohli, ये है वजह
 

Shahid Afridi Virat Kohli --66.jpg

फिलहाल  अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स      टॉप पर मौजूद है  और उसके  20 अंक हैं। वहीं दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपरकिंग्स जिसके 18 अंक हैं। विराट कोहली की टीम के सामने  चेन्नई और दिल्ली को पछाड़े की चुनौती होगी।   बैंगलोर और   हैदराबाद के बीच होने वाला मैच   अबु धाबी  शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।पिछले कुछ मैचों में बैंगलोर ने शानदार प्रदर्शन किया और अब वह  हैदराबाद के खिलाफ  भी अपनी जीत की लय को जारी रखना चाहेगी।​​​​​​​Virat Kohli chris morris catch 57


 

Share this story