IPL 2021 में मुंबई इंडियंस की जीत से खुश होंगे कप्तान Virat Kohli, ये है वजह
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2021 में बीते दिन मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को मात देकर बड़ी जीत दर्ज की ।मुंबई इंडियंस की इस जीत में ईशान किशन का भी योगदान रहा है। ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़ा और अपनी टीम को जीत दिलाई। ईशान किशन काफी वक्त से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे लेकिन अब वह लय में लौट आए हैं।
IPL 2021 RCB vs SRH जानिए किन खिलाड़ियों को मिलेगा, ऐसे हो सकती है बैंगलोर - हैदराबाद की

ईशान किशन के फॉर्म से लौटने से ना केवल मुंबई इंडियंस बल्कि टीम को भी राहत मिली है। भारतीय कप्तान विराट कोहली भी ईशान किशन के फॉर्म में आने से खुश होंगे। बता दें कि ईशान किशन को इस महीने के शुरु होने से वाले टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई ।
IPL 2021 RCB और SRH के बीच होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

ईशान जब अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे तो यह सवाल उठ रहा था कि क्या वह टी 20 विश्व कप टीम से बाहर हो जाएंगे। ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले 8 मैच में 107 रन बनाए थे। यही वजह रही है कि आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में उन्हें कुछ मैचों में प्लेइंग इलेवन से बाहर भी किया गया है।
IPL से संन्यास पर MS Dhoni ने दिया बड़ा बयान, बता दिया कब खेलेंगे आखिरी मैच

बता दें कि ईशान किशन के साथ ही सूर्यकुमार यादव को भी टी 20विश्व कप टीम में जगह दी गई है। ईशान किशन तो फॉर्म में लौट आए हैं लेकिन सूर्यकुमार यादव अब भी पटरी पर नहीं हैं। बता दें कि टी 20विश्व कप का आगाज आईपीएल 2021 के तुरंत बाद 17 अक्टूबर से होगा। भारत को 24 अक्टूबर को अपने पहले मैच में पाकिस्तान से भिड़ंना है।


