Samachar Nama
×

IPL 2021  Rohit Sharma ने टी 20 क्रिकेट में रचा नया इतिहास, किया बड़ा धमाका
 

rohit-sharma---1--11

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को  8 विकेट से मात देकर   प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा। शारजाह में खेले गए इस मैच के तहत     मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित  शर्मा ने   13 गेंदों पर  22 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में  दो छक्के और  एक चौका लगाया।

IPL 2021 मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत के बाद  Points Table का ताजा अपडेट जानिए यहां 

rohit-sharma---1--11

रोहित शर्मा ने   अपनी इस पारी के दौरान जैसे ही  दो छक्के लगाए  और एक बड़ा  रिकॉर्ड अपने नाम  कर लिया। रोहित शर्मा टी 20 क्रिकेट में  400 छक्के आंकड़ा  छूने वाले   पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। रोहित शर्मा ने अपने टी  20 क्रिकेट करियर के  355 वें मैच में ये उपलब्धि  हासिल की और  400 छक्के पूरे किए। टी 20 क्रिकेट में  400 छक्कों का आंकड़ा   छूने वाले रोहित दुनिया के सातवें बल्लेबाज बने।

IPL 2021, RR vs MI मुंबई इंडियंस की बड़ी जीत, राजस्थान रॉयल्स को  8 विकेट से हराया 
 


rohit-sharma---1--11

बता  दें कि टी 20  क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले नंबर  पर क्रिस गेल हैं जिनके नाम पर अब तक कुल 1042 छक्के दर्ज हैं तो वहीं  758 छक्कों के साथ कीरन पोलार्ड  दूसरे  नंबर पर है। इसके अलावा  आंद्रे रसेल  510 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

T20 World Cup से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी ख़बर और लगा बड़ा झटका , ये स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल 

rohit-sharma---1--11

बता दें कि रोहित शर्मा भारत की ओर से टी 20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले  पहले बल्लेबाज हैं। वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर  सुरेश रैना हैं जिन्होंने अब तक 325 छक्के लगाए हैं। विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने कुल 320 छक्के लगाए हैं।बता दें कि आईपीएल 2021  में   रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई  इंडियंस  प्लेऑफ में  पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है। मुंबई इंडियंस का इस सीजन के तहत उतार चढ़ाव  से भरा  प्रदर्शन रहा है।

rohit-sharma---1--11

Share this story