IPL 2021 MS Dhoni ने पहले की छक्कों की बारिश, फिर झाड़ियों में जाकर खुद ढूंढ़ी गेंद, देखें वायरल Video
जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आगाज यूएई में 19 सितंबर से होने वाला है । टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस यूएई पहुंच गई हैं। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले जमकर अभ्यास कर रही है । कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी नेट्स पर काफी पसीना बहा रहे हैं।
IND VS ENG लीड्स टेस्ट से अपने फैंस को ये बड़ा तोहफा दे सकते हैं Virat Kohli

महेंद्र सिंह धोनी के वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल हो रहे हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें धोनी छक्कों की बारिश करते नजर आ रहे हैं। वहीं इसके बाद वह झाड़ियों में गेंद ढूंढ़ते हुए भी नजर आते हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय में महेंद्र सिंह धोनी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए रहे हैं लेकिन इस बार वह जैसे अभ्यास में जुटे हुए हैं और उसके बाद टूर्नामेंट में ताबड़तोड़ पारी खेलते नजर आ सकते हैं।
BAN VS NZ सीरीज पर मंडराया संकट, न्यूजीलैंड का खिलाड़ी निकला Corona Positive

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक आईपीएल में 211 मैच खेले हैं जिनमें 40.25 की औसत और 136 .64 की स्ट्राइक रेट के साथ 4669 रन बनाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी अब तक आईपीएल में 23 अर्धशतक जड़ चुके हैं, हालांकि अब तक उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है। धोनी ने आईपीएल में 317 चौके लगाए हैं, वहीं वह अब तक 217 छक्के लगा चुके हैं।
Mohammed Siraj के मुरीद हुए कप्तान Kohli, ऐसे की जमकर तारीफ

बता दें कि आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक चेन्नई सुपरकिंग्स का शानदार प्रदर्शन रहा था और इस बार भी सीएसके खिताब की दावेदारी करती हुई नजर सकती है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने अब तक आईपीएल में तीन बार खिताब अपने नाम किया है।


Dhoni's Sixes 🤝🏻 Our love for Thala
Out of bounds#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 @msdhoni pic.twitter.com/PA8smfxuw5
— Chennai Super Kings - Mask P😷du Whistle P🥳du! (@ChennaiIPL) August 24, 2021

