Samachar Nama
×

IPL 2021, KKR vs DC कोलकाता की भिड़ंत होगी दिल्ली से , जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
 

IPL 2021, KKR vs DC

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  आईपीएल 2021में आज  28 सितंबर को  डबल हेडर हैं जहां  दो बड़े मैच खेले जाएंगे। पहले मैच के तहत  केकेआर का  सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। मुकाबला भारतीय समय के हिसाब  3.30 बजे से खेला जाएगा । दिल्ली कैपिटल्स मौजूदा समय में 16  अंक के साथ दूसरे नंबर पर है और ऐसे में उसका प्लेऑफ में पहुंचना तय है ।

IPL 2021 अब भी ऐसे  प्लेऑफ में पहुंच सकती है  Sunrisers Hyderabad, ये है समीकरण
 

IPL 2021, KKR vs DC

दिल्ली की टीम अगर एक जीत और दर्ज कर लेती है तो प्लेऑफ में   पहुंच जाएंगी ।  दूसरी ओर केकेआर के सिर्फ  8 अंक हैं  और  उसे प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जीत दर्ज करनी होगी। कोलकाता  और दिल्ली के बीच मुकाबला  शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में  खेला जाएगा।  शारजाह के मैदान पर अक्सर रनों की बरसात  देखने को मिलती है  क्योंकि यहां का मैदान छोटा।

IPL 2021 Rajasthan Royals की शर्मनाक हार के बाद जानिए कैसा है  Points Table का हाल 
 


IPL 2021, KKR vs DC

शारजाह का मैदान  बल्लेबाजों को फायदा पहुंचाने का काम करता है। वैसे मौजूदा सीजन के तहत शारजाह के मैदान पर गेंदबाजों  ने भी  अपना जलवा दिखाया। इस मैदान पर जो भी  टीम पहले बल्लेबाजी करेगी वो बड़े     से बड़ा स्कोर  खड़ा करना  चाहेगी क्योंकि लक्ष्य का    पीछा करने वाली टीम  के लिए  भी यहां कुछ  भी हासिल करना नामुमकिन नहीं होगा।

IPL 2021, SRH vs RR हैदराबाद के खिलाफ चला Sanju Samson का बल्ला ,खेल डाली ताबड़तोड़ पारी


IPL 2021 DC vs RR --77.jpg

हालांकि  एक  आंकड़ा यह भी    है कि      इस मैदान पर आधे से ज्यादा मुकाबले उस टीम ने जीते हैं जिसने बाद में बल्लेबाजी की। शारजाह में अगर  मौसम की बात की  जाए तो    हमेशा की तरह यहां बारिश के कोई  आसार नहीं है। मुकाबला  दोपहर में   है और इसलिए मैदान पर गर्म काफी होगी। धूप  तेज रहने का अनुमान है।  मंगलवार को  यहां अधिकतम तापमान  37 डिग्री सेंटीग्रेड   और न्यूनतम  तापमान  31 डिग्री सेंटीग्रेड तक  रहने की उम्मीद जताई गई है।ऐसे में खिलाड़ियों के लिए स्थिति आसान नहीं होने वाली  और उन्हें जीत के लिए  जमकर पसीना  बहाना पड़ेगा।

IPL 2021, KKR vs DC

Share this story