Samachar Nama
×

IND vs SA दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी चोट की वजह से सीरीज से हुआ बाहर 
 

anrich nortje TEST 666

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका  तीन टेस्ट मैचों की सीरीज   26 दिसंबर से खेलने वाली है।  टेस्ट सीरीज के  शुरु होने से पहले दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है।  दरअसल तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे चोट के चलते टेस्ट  सीरीज से बाहर हो गए हैं। बोर्ड ने खुद   नॉर्त्जे के टेस्ट सीरीज से बाहर होने की जानकारी दी है।

Virat Kohli  से कप्तानी छीने जाने पर Tim Southee ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात
 


anrich nortje TEST 666

हालांकि   उनकी जगह  किसे टीम में  शामिल किया जाएगा, इसकी जानकारी नहीं दी।  क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने  ट्विटर पर कहा, एनरिक नॉर्त्जे  लगातार चोटिल रहने के कारण भारत के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।उनकी जगह  अभी किसी को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है ।

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले फिटनेस हासिल करने में जुटे Kuldeep Yadav,  NCA पहुंचे, देखें -VIDEO

anrich nortje TEST 666

बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच    26 दिसंबर से सेंचुरियन के  सुपरस्पोर्ट पार्क  मैदान पर खेला जाएगा। एनरिक नॉर्त्जे के बाहर होने से   टीम इंडिया को भी राहत मिलने वाली है। एनरिक नॉर्त्जे  टेस्ट क्रिकेट के भले ही अनुभवी खिलाड़ी नहीं हों लेकिन वह भारतीय   खिलाड़ियों के लिए   बडा खतरा बन सकते थे। 

IND vs SA  प्लेइंग XI चुनना कप्तान Virat Kohli के लिए होगा सिरदर्द, इन खिलाड़ियों के बीच टक्कर

anrich nortje TEST 666

एनरिक   नॉर्त्जे  आईपीएल में अपना जलवा दिखाते रहे हैं। इस अफ्रीकी गेंदबाज के पास  आईपीएल की वजह से  भारतीय के खिलाड़ियों के खिलाफ  खेलने का अच्छा अनुभव है। बता दें कि भारत और  दक्षिण अफ्रीका के बीच जबरदस्त भिड़ंत टेस्ट सीरीज के  तहत देखने को मिल सकती है। अफ्रीकी की धरती पर भारत अब तक एक बार भी  टेस्ट सीरीज के तहत जीत दर्ज नहीं कर पाया है। इस  बार  टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका रहने वाला है।


 

Share this story