Samachar Nama
×

IND vs SA रहाणे या अय्यर, Boxing Day Test में किसे मिले मौका, भारतीय दिग्गज ने दिया ये जवाब

rahane or iyer 66

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। न्यूजीलैंड के खिलाफ  सीरीज के बाद भारत को दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है। टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। सवाल यह है कि  दक्षिण अफ्रीका दौरे पर   अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर में से  किसे मौका मिलेगा।

Ashes Series  इंग्लैंड को तगड़ा  झटका, खतरनाक गेंदबाज हुआ पहले टेस्ट से बाहर
 

rahane or iyer 7.jpg

श्रेयस अय्यर   ने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक जड़कर   भारतीय टीम में  अपनी जगह पक्की की है।  अजिंक्य रहाणे खराब  फॉर्म से जूझ रहे हैं और  अनफिट होने की वजह से वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं बन सके। टीम इंडिया   दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज  26 दिसंबर से बॉक्सिंग  डे टेस्ट मैच से करेगी। 

Chris Gayle ने चुने टॉप 3 टी 20 बल्लेबाज, एक भारतीय को किया शामिल

rahane or iyer 7.jpg

 भारतीय दिग्गज   वीवीएस लक्ष्मण  ने बताया है कि    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में  श्रेयस अय्यर और अजिंक्य रहाणे में से किसे  प्लेइंग इलेवन के तहत मौका मिलना चाहिए। वीवीएस  लक्ष्मण से एक स्पोर्ट्स चैनल पर    चर्चा के दौरान  पूछा गया कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पहले टेस्ट मैच के तहत  रहाणे को चुना जाना चाहिए।

ODI की कप्तानी से हटेंगे Virat  Kohli, दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले आई बड़ी ख़बर

rahane or iyer 7.jpg

इस पर   वीवीएस ने जवाब दिया और कहा, मेरे हिसाब से अजिंक्य रहाणे  पहले मैच  में नहीं खेल सकते हैं।  वीवीएस ने कहा  कि ,  अय्यर ने मिले  हुए   मौके को  अच्छी तरह से लपका है  और उनकी टीम में बरकरार रखने की जरूरत है।उन्होंने शतक लगाया,  तो मैं उन्हें आगे भी मौका दूंगा । आप एक युवा बल्लेबाज को भरोसा दिलाना चाहते हैं तो मैं अय्यर को  यह भरोसा जरूर दूंगा। अजिंक्य रहाणे पर भारतीय टीम से बाहर होने का खतरा भी मंडरा रहा है।हालांकि अब तक दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का चयन नहीं किया गया है।

Shreyas Iyer

Share this story