Samachar Nama
×

Ind vs Pak, T20 World Cup 2021 अभ्यास सत्र में नए अवतार में नजर आए टीम इंडिया के मेंटोर MS Dhoni

MS-Dhoni-2-1-1

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। टी  20 विश्व कप में  24 अक्टूबर को  भारत को पाकिस्तान से भिड़ंना है । इस महामुकाबले की तैयारी के लिए भारतीय खिलाड़ी अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहा रहे हैं। शुक्रवार को  टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में  मेंटोर   धोनी नए अवतार में नजर आए हैं जिसकी चर्चा है ।

T20 World Cup  भारत VS पाकिस्तान के महामुकाबले को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी, जानिए कौन सी टीम जीतेगी मैच
 


dhoni--1

बता दें कि टी 20 विश्व कप के लिए बीसीसीआई ने   महेंद्र  सिंह धोनी को मेंटोर  बनाया है और  उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी  है। धोनी   ने भी अपना काम करना शुरु कर दिया है।   एमएस धोनी ने बीते दिन टीम इंडिया के अभ्यास  सत्र में  नए  अवतार में नजर  आए। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले    22 अक्टूबर को  भारत ने  अभ्यास   सत्र  में हिस्सा लिया।

T20 WC 2021, Aus vs SA, ऑस्ट्रेलिया की टक्कर अफ्रीका से जानिए पिच का हाल और दोनों टीमों  की Playing 11

dhoni--1

 अभ्यास सत्र की   तस्वीरें  बीसीसीआई ने ट्विटर अकाउंट  पर पोस्ट की हैं ,। तस्वीरों में मेंटोर धोनी  नए अवतार में हैं। भारतीय  टीम के पहले वैकल्पिक अभ्यास सत्र में धोनी ने थ्रोडाउन विशेषज्ञय की भूमिका निभाई। वैसे टीम इंडिया के पास पहले से  ही तीन थ्रोडाउन विशेषज्ञ, राघवेंद्र , नुवान और दयानंद मौजूद हैं लेकिन अभ्यास सत्र में धोनी इनकी मदद करते दिखे और बल्लेबाजों को भी समझाते दिखे।

T20 World Cup 2021 AUS vs SA और ENG vs WI  के बीच होने वाले मैच का LIVE प्रसारण जानिए कब और कहां देखे पाएंगे

ms-dhoni-joins-indian-cricket-team-1-1

भारतीय खिलाड़ी अपनी तैयारियों को  अंतिम रूप दे रहे हैं लेकिन टीम इंडिया के सामने एक टेशन बनी हुई है।दरअसल अभ्यास सत्र में भी हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करते हुए नजर नहीं आए। ऐसे में सवाल है कि पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान विराट कोहली उन्हें मौका देंगे या नहीं। हार्दिक पांड्या गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं तो इसका मतलब यह है कि वह बतौर ऑलराउंडर टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे।

ms-dhoni-joins-indian-cricket-team-1-1


 

Share this story