Samachar Nama
×

IND vs NZ मुश्किल में Virat Kohli, मुंबई टेस्ट में करना होगा ये काम, तब ही टलेगा संकट
 

Virat Kohli

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। टी 20 विश्व कप  के बाद से छुट्टी पर चल रहे विराट कोहली की  न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से वापसी होगी। विराट कोहली   मुंबई टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। दरअसल विराट कोहली पिछले दो साल से शतक नहीं लगा पाए हैं, विराट के पास   अपने ऊपर मंडर रहे इस  संकट को   टालने का अच्छा मौका होगा ।

IND vs NZ मुंबई टेस्ट पर महासंकट, पहला दिन का खेल हो सकता रद्द, सामने आई वजह
 


अगर वह मुंबई  के वानखेड़े मैदान पर  शतक  जड़ने में कामयाब हो जाते हैं। विराट कोहली  ने अब  तक   70 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाए हैं। उनके बल्ले से टेस्ट में 27 शतक निकले हैं, लेकिन   वह दो साल के अधिक समय  से शतक नहीं लगा सके हैं। विराट ने आखिरी शतक  23 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में लगाया था।

IND VS NZ  वानखेड़े स्टेडियम में ऐसा है Team India का रिकॉर्ड, जानिए क्या न्यूजीलैंड पर मिलेगी जीत

Kohli Ravi Shastri

वैसे विराट कोहली मुंबई के वानखेड़े मैदान पर अपना शतक का सूखा खत्म कर सकते हैं । वानखेड़े के मैदान पर विराट कोहली का  रिकॉर्ड शानदार है। विराट कोहली ने इस मैदान पर  4 टेस्ट मैच खेले हैं  और  72.17 की औसत से  433 रन बनाए हैं। विराट के बल्ले से यहां  6 पारियों में   1 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं।

IPL 2022 पंजाब किंग्स को लगा एक और बड़ा झटका, KL Rahul के बाद इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ

Virat Kohli IND VS ENG

विराट कोहली ने 2916 में इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ  235 रन की पारी खेली थी। विराट ने  2011 में   भारतीय सरजमीं पर  अपना पहला टेस्ट इस मैदान पर खेला था। तब विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच  की  दोनों पारियों में अर्धशतक  जड़े थे।विराट शतक जड़ने के साथ ही दिग्गज  रिकी पोंटिंग की बराबरी कर  सकते हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 71 शतक जड़े हैं।

Virat Kohli IND VS ENG

Share this story