Samachar Nama
×

IND VS ENG आखिरी टेस्ट से बाहर होंगे Rohit Sharma,  इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका 
 

rohit test1-1-11-1-1--

 स्पोर्ट्स  न्यूज़ डेस्क।   इंग्लैंड के खिलाफ  जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम  2-1 से आगे चल रही है ।टीम इंडिया की निगाहें अब     आखिरी टेस्ट मैच को जीतने पर रहने वाली हैं। भारत और इंग्लैंडे के बीच  10सितंबर से  आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा।  इस मुकाबले से पहले टीम  इंडिया के लिए   बुरी ख़बर आई है ।

T20 World Cup का  टिकट मिलते ही खुशी से झूम उठे Ashwin, वायरल हुआ  ट्वीट

rohit test1-1-11-1-1--

दरअसल चोट के चलते   रोहित शर्मा   आखिरी टेस्ट  मैच से बाहर  हो सकते हैं । बता दें कि  रोहित शर्मा को  इग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तहत घुटने  में चोट लगी थी।  रोहित  के अलावा चेतेश्वर पुजारा को  भी टखने में चोट का सामना करना पड़ा  था।माना जा रहा है कि अगर ये दोनों ही खिलाड़ी फिट नही होंते हैं तो आखिरी टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं।

T20 World Cup के लिए MS Dhoni बने टीम इंडिया के मेंटोर, फैंस ने  Gautam Gambhir  को किया जमकर ट्रोल
 


Rohit Sharma test

रोहित शर्मा अगर आखिरी  टेस्ट मैच  के   लिए फिट नहीं हो पाते हैं तो  मयंक अग्रवाल, अभिमन्यू ईश्वरन  और पृथ्वी शॉ में से किसी   एक को मौका दिया  जाएगा। रोहित शर्मा की जगह  मंयक अग्रवाल  को मौका दिए जाने की ज्यादा  संभावना है ।  मयंक अग्रवाल  एक बेहतरीन   बल्लेबाज हैं । उनके नाम   टेस्ट में  1000 से ज्यादा रन हैं और उनका औसत भी  45.73  का रहा है ।

संन्यास ले चुके MS Dhoni की  फिर क्यों  हुई Team India में एंट्री, ये  है राज की बात

Mayank Agarwal

वहीं  मयंक अग्रवाल ने अब तक  भारत की ओर से  14 टेस्ट मैचों  में करीब     46 की औसत से  1052 रन बनाए हैं। उन्होंने  23 पारियों में अब तक     तीन  शतक और चार  अर्धशतक जड़े हैं। वहीं घरेलू मैदानों पर  मयंक अग्रवाल   का  औसत     महान बल्लेबाज  डॉन ब्रैडमैन से भी ज्यादा है।  भारतीय सरजमीं पर मयंक अग्रवाल ने अब तक  215, 108  और 243  रनों की पारियां खेली हैं।

Mayank Agarwal

Share this story