Samachar Nama
×

ICC Under 19 World Cup 2022 जानिए भारत के मैचों का कब-कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव प्रसारण 
 

u 19-team india--11

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईसीसी   अंडर 19 विश्व कप  14 जनवरी से शुरु होने वाला है । टूर्नामेंट का यह 14 वां सीजन होगा , जिसका आयोजन  वेस्टइंडीज में होगा। बता दें कि टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज के मैच  22 जनवरी तक   खेले  जाएंगे।इसके बाद 25  जनवरी से  प्लेट ग्रुप के मैच होंगे।

IND vs SA Virat Kohli की नजर बड़े रिकॉर्ड पर, Sachin Tendulkar के खास क्‍लब  में हो सकते हैं शामिल
 

ICC Under 19 World Cup 2022  --11

बता दें कि  विश्व कप का फाइनल मैच 5 फरवरी से खेला जाएगा। इस बार अंडर 19 विश्व कप में युगांडा की  टीम पहली बार भाग ले रही  और उसे भारत, दक्षिण अफ्रीका  तथा  आयरलैंड के साथ ग्रुप बी में रखा गया है।आईसीसी  -19 विश्व कप में  भारतीय टीम  सबसे सफल टीम  रही है , जिसने अब तक 2000,2008, 2012 में यह खिताब जीता है ।इसके अलावा वह  2016 में उपविजेता रही थी।टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें  हिस्सा ले रही हैं जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है।

NZ vs BAN टेस्ट क्रिकेट में Trent Boult ने रचा इतिहास , दिग्गज खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे
 

U19 Asia Cup IND vs SL Final

बता दें कि   आईसीसी  अंडर -19 विश्व कप 2022 में भारत अपना पहला मैच 15 जनवरी को  गुयाना   के प्रोविडेंस स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। वहीं इसके बाद दूसरा मैच त्रिनिदाद  के ब्रायन लारा स्टेडियम में 19 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को अपना तीसरा  ग्रुप मैच  त्रिनिदाद  के  ब्रायन लारा स्टेडियम में 22 जनवरी को युगांडा के  खिलाफ खेलना।

IND vs SA Virat Kohli की होगी वापसी, आखिरी टेस्ट में ऐसा होगा भारत का प्लेइंग XI
 

U19 Asia Cup

वेस्टइंडीज में होने वाले आईसीसी अंडर 19 विश्व कप  2022 में भारत  के तीनों ग्रुप के मैच  भारतीय समय के हिसाब से 7.30 PM बजे से शुरु होंगे। टूर्नामेंट में भारत के अलावा अन्य मैच भी    भारतीय समय  के हिसाब  से  7:30 PM बजे से शुरु होंगे। आईसीसी अंडर 19 विश्व कप 2022 में भारत के मुकाबले   को आप स्टार स्पोर्ट्स  नेटवर्क के चैनल्स पर अलग अलग - भाषाओं  में देख  सकते हैं। वहीं हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है।  अंडर 19 विश्व कप के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी  + हॉटस्टार पर देख पाएंगे।
U19 Asia Cup

Share this story