Samachar Nama
×

हिटमैन Rohit Sharma का कायम है दबदबा, साल 2013 से इस मामले में सबसे आगे 
 

rohit sharma india team asia cup  2022-1-1

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।टीम इंडिया के कप्तान और हिटमैन बल्लेबाज रोहित शर्मा का हाल ही में जलवा देखने को मिला। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हिटमैन रोहित शर्मा ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।उन्होंने 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 103 रनों की पारी खेली । वैसे हम यहां रोहित शर्मा के ऐसे रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं, जिसके आसपास कोई नहीं है।साल 2013 से लेकर अब तक रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं।

Team India के इस स्टार खिलाड़ी की बल्लेबाजी के मुरीद हुए Sourav Ganguly, कहा- इसे तो वर्ल्ड कप खेलना चाहिए
 

ROHIT---11-1111111111111111133

पॉवर हिटर बैटर रोहित शर्मा ने 2013 से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 486 छक्के जड़े हैं ।इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं, रोहित शर्मा के करीब कोई नहीं है । सूची  में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर दूसरे नंबर पर हैं। जोस बटलर ने इस दौरान 297 छक्के लगाए हैं।

संकट में फंसा Team India का ये खिलाड़ी, WI दौरे के साथ ही खत्म होगा करियर
 

rohit--1-11111111111111rohit--1-11111111111111

वहीं न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने 282, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने 264 और ऑस्ट्रेलिया के पू्र्व कप्तान एरोन फिंच ने 253 छक्के जड़े हैं। वैसे ओवर ऑल बात करें तो रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

World Cup 2023 के लिए कब होगा भारतीय टीम का ऐलान, सामने आई बड़ी जानकारी 
 

rohit sharma,

अब तक खेले 442 मैचों में उनके नाम 529 छक्के निकल चुके हैं। सूची में क्रिस गेल नंबर 1 पर मौजूद हैं। क्रिस गेल ने 483 मैचों में 553 छक्के जड़े हैं ।इस सूची में शाहिद अफरीदी 475 छक्कों के साथ तीसरे , ब्रैंडन मैक्कुल 398 छक्कों के साथ चौथे और मार्टिन गुप्टिल 383 छक्कों के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।रोहित शर्मा ऐसे बल्लेबाज हैं जो एक बार क्रीज पर टिक जाते हैं तो विरोधी टीम के होश उड़ाने का काम करते हैं।

Rohit Sharma---1111

Share this story