IPL में मुंबई इंडियंस के कप्तान बने Hardik Pandya ने पहली दफा दिया बयान, जानिए क्या कहा
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने बड़ा फैसला लिए जाने का काम किया। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का काम किया। मुंबई इंडियंस 17 वें सीजन के तहत हार्दिक पांड्या की कप्तानी में उतरने के लिए तैयार है। हार्दिक पांड्या को वैसे रोहित की तुलना में कप्तानी का इतना अनुभव नहीं हैं।लेकिन दो सीजन गुजरात टाइटंस की कप्तानी की है, जिसमें 2022 सीजन में गुजरात को उन्होंने खिताब भी जितवाया था।
T20 WC 2024 से पहले पाकिस्तान का दौरा करेगी ये टीम, सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचा डेलीगेशन

वैसे मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हार्दिक पांड्या पहली बार बोले हैं और उन्होंने बड़ा बयान दिया है।स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए हार्दिक पांड्या ने कहा, वह अपने फैंस के प्यार और स्पोर्ट के लिए बहुत आभारी हैं।हार्दिक पांड्या ने कहा, मुंबई इंडियंस में वापस आना ऐसा लगता है, जैसे सब वहीं वापस आ गया है, जहां से शुरू हुआ था। बोले कि बड़ौदा में एक लड़के के रूप में उनका मुंबई तक का सफर काफी रोचक रहा।

आगे उन्होंने कहा कि, इस शहर ने काफी कुछ सिखाया। इस शहर का प्यार और शिक्षाएं अमूल्य हैं। कहा कि मुंबई हमेशा आपको बेहतर बनने के लिए चुनौती देता है। अब आईपीएल के माध्यम से दो साल बाद अपने घर लौट आया हूं। गौरतलब हो कि मुंबई इंडियंस के फैसले से फैंस काफी खफा हैं।

फ्रेंचाइजी ने जब रोहित को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनने का फैसला किया तो इससे फैंस काफी नाराज हो गए थे। यही नहीं मुंबई इंडियंस का समर्थन भी नहीं करने की बात फैंस द्वारा कही गई थी।रोहित ने मुंबई के लिए सफल कप्तानी की है।उन्होंने अपनी अगुवाई में टीम को पांच बार खिताब दिलवाए। इसी वजह से रोहित को मुंबई इंडियंस का कप्तान देखना फैंस चाहते हैं।

'The first title holds a special place in memory', says @hardikpandya7 as he recalls his inaugural #IPL win!@mipaltan's new skipper mentions receiving the MOTM award.
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 2, 2024
Tap to watch full video 👉🏻 : https://t.co/oDEGB4syIp pic.twitter.com/r5cErqHUKf

