Samachar Nama
×

Happy Birthday Rohit Sharma रोहित शर्मा का बर्थडे आज, हिटमैन के ये 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ना नामुमिकन
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा मंगलवार 30 अप्रैल को 37 साल के हो गए हैं।वह आईपीएल 2024 सीजन में बतौर बल्लेबाज मुंबई इंडियंस के लिए धमाल मचा रहे हैं। रोहित शर्मा के हाथों में ही भारतीय टीम की कप्तानी है।आगामी टी 20 विश्व कप में भी वह टीम का नेतृत्व करेंगे। जन्मदिन के मौके पर हम यहां रोहित शर्मा के उन पांच रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं जो अब तक अटूट हैं।

IPL 2024 KKR vs DC Live कुलदीप यादव ने खेली जुझारू पारी, दिल्ली ने कोलकाता को दिया 154 का लक्ष्य
 

https://samacharnama.com/

पहला रिकॉर्ड- हिटमैन रोहित शर्मा दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने तीन दोहरे शतक वनडे में जड़े हैं। सबसे पहले 2 नवंबर 2013 को डबल सेंचुरी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में जड़ी थी, तब 209 रनों की पारी खेली थी।इसके बाद 13 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में डबल शतक ठोका था।एक बार फिर तीन साल बाद रोहित का बल्ला श्रीलंका के खिलाफ गरजा, जहां 208 रनों की पारी खेलकर तीसरा दोहरा शतक जड़ा।

KKR vs DC मुकाबले में होगी रनों की बरसात या लगेगी विकेटों की झड़ी, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट
 

https://samacharnama.com/
दूसरा रिकॉर्ड - रोहित के नाम वनडे में सबसे बड़ा निजी स्कोर दर्ज है।उनका यह अद्भुत रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है।रोहित ने एक वनडे मैच में 264 रन की पारी खेली थी। 13 नवंबर 2013 को श्रीलंका के खिलाफ धमाल मचाया था।
तीसरा रिकॉर्ड - रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 264 रनों की पारी में 33 चौके लगाए थे। यह भी क्रिकेट इतिहास का एक अटूट सा रिकॉर्ड है।इससे पहले सचिन और सहवाग ने एक वनडे पारी में 25-25 चौके लगाए थे।

KKR vs DC Dream11 आज के मैच के लिए इन खिलाड़ियों पर लगाएं दांव, जानिए किसे बनाए कप्तान
 

https://samacharnama.com/
चौथा रिकॉर्ड - रोहित शर्मा के नाम एक वनडे विश्व कप में 5 शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने यह उपलब्धि 2019 के विश्व कप में हासिल की थी, तब भारत ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

https://samacharnama.com/

पांचवां रिकॉर्ड - हिटमैन रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सिक्सर किंग भी हैं। रोहित ने टेस्ट , वनडे और टी 20 के मिलाकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 597 छक्के लगाए हैं।  यह छक्के उन्होंने 472 मैचों में जड़े हैं।
 

Share this story

Tags