37 गेंदों में शतक.. वानखेडे़े में उड़ाए 13 छक्के, Abhishek Sharma के तूफान से लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी 20 मैच में 150 रनों से जीत दर्ज की। भारतीय टीम की इस जीत में अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी का योगदान रहा। उन्होंने मुकाबले में 37 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा। वहीं 250 की स्ट्राइक रेट से 135 रन ठोके। इस दौरान वानखेडे के मैदान पर 7 चौके और 13 गगनचुंबी छक्के लगाए।
अभिषेक शर्मा ने अपनी इस तूफानी पारी से रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगाई है। अभिषेक शर्मा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाले भारतीय प्लेयर बन गए हैं। अभिषेक सबसे छोटे प्रारूप में सबसे तेज शतक लगाने वाले फुल मेंबर नेशन प्लेयर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
वैसे यहां रोहित का रिकॉर्ड टूटने से चूक गया क्योंकि उनके नाम 35 गेंदों में शतक दर्ज है। अभिषेक अब एक टी 20 अंतर्राष्ट्रीय पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 13 छक्के के साथ रोहित का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
रोहित ने एक पारी में 10 छक्के लगाने कारनामा किया है। अभिषेक शर्मा पावरप्ले में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन जोड़ने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने पांचवें टी 20 मैच में शुरुआती 6 ओवर में 58 रन बटोरे और जायसवाल के 53 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अभिषेक टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे कम ओवरों में 100 रन का आंकड़ा छूने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने 10.1 ओवर में सैंकड़ा छुआ है। अभिषेक शर्मा ने टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने शुभमन गिल की नाबाद 126 रन की पारी को पीछे छोड़ा है।