Samachar Nama
×

IPL 2023 के आगाज से पहले अचानक MS Dhoni के संन्यास पर आया अपटेड, जानकर  फैंस को होगी हैरानी

IPL 2023: MS Dhoni केकेआर के खिलाफ 14 मई को चेपॉक में खेलेंगे अपना आखिरी आईपीएल, CSK अधिकारी ने की पुष्टि

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले धोनी के संन्यास पर बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई है । दरअसल पहले कहा जा रहा था कि धोनी के लिए आईपीएल 2023 आखिरी सीजन होगा।माही अब इस लीग को भी अलविदा कह सकते हैं। लेकिन अब महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर नया अपडेट आया है। चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने संकेत दिए हैं कि धोनी आईपीएल 2024 में भी खेलने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं ।

IND vs AUS : कितने बजे से शुरू होगा पहला वनडे, जानिए कब-कहां और कैसे देखें LIVE
 

IPL 2022 Dhoni--11111111

सुरेश रैना ने कहा कि ,अगले साल हो सकता है धोनी फिर आईपीएल खेलें। उनका फॉर्म अच्छा लग रहा है, बैटिंग अच्छी कर रहे हैं। यह सब इस सीजन पर निर्भर करता है कि वह कैसा खेलते हैं। लेकिन यह काफी चैलेंजिंग होगा, क्योंकि वह एक साल से कोई टूर्नामेंट नहीं खेले हैं।बता देें कि सुरेश रैना की महेंद्र सिंह धोनी से अच्छी दोस्ती है। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। इसी दिन सुरेश रैना ने भी संन्यास लिया था।

IND vs AUS: टीम इंडिया का है सबसे घातक हथियार, Playing 11 में खेलता नजर आएगा ये खिलाड़ी 
 

MS Dhoni: बिजनेस की पिच पर शानदार पारी खेल रहे हैं माही, संन्यास के बाद भी सालाना कमाई में हुआ 30 फीसदी का इजाफा

सुरेश रैना तो आईपीएल को भी अलविदा कह चुके हैं, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी का जलवा आईपीएल में जारी है।महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सफल कप्तानों में से एक रहे हैं जो अब तक चार बार खिताब चेन्नई सुपरकिंग्स को दिला चुके हैं ।

IND vs AUS: टीम इंडिया में 10 साल बाद खूंखार गेंदबाजी की हुई वापसी, कंगारुओं में फैला खौफ
 

IPL 2022: ‘CSK फैंस के साथ होगी अगले साल बडी नाइंसाफी’, अगले साल खेलने पर MS Dhoni ने खुद दिया बडा बयान

फैंस तो उम्मीद कर रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम करे। धोनी का आईपीएल में बल्ले से भी जलवा रहा है।उन्होंने 234 मैचों की 206 पारियों में 39.2 की औसत से 4978 रन बनाए हैं। इस दौरान 24 अर्धशतक भी जड़े।
dhoni jadeja

Share this story