Samachar Nama
×

IPL 2025 से पहले ICC ने Shubman Gill को दिया बड़ा अवॉर्ड, जानकर फैंस का होगा दिल खुश
 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। भारत ने हाल ही में फाइनल में न्यूजीलैंड को मात देकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है। टीम इंडिया को खिताब जितवाने में स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का योगदान रहा है, जहां उन्होंने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। शुभमन गिल का पिछले महीने दमदार प्रदर्शन रहा था। इस वजह से ही आईसीसी ने उन्हें बड़ा अवॉर्ड दे दिया है। आईसीसी ने शुभमन गिल को फरवरी महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड दिया है।

ICC rankings में वरुण चक्रवर्ती छा गए, बड़ा उलटफेर कर 16 खिलाड़ियों को पछाड़ा
 

https://samacharnama.com/

वैसे आईसीसी ने इस अवॉर्ड के लिए शुभमन गिल के अलावा ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को भी नॉमिनेट किया था, लेकिन विजेता बनकर निकले शुभमन गिल । उन्हें ये अवॉर्ड फरवरी महीने के लिए दिया गया है। शुभमन गिल को तीसरी बार इस अवॉर्ड के लिए चुना गया है। बात अगर फरवरी महीने की करें तो शुभमन गिल ने इस दौरान 406 रन बनाए थे, इसमें भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआती मैच शामिल रहे।

ICC ODI Rankings में रोहित शर्मा ने मचाई हलचली, विराट कोहली भी छूट गए पीछे
 

https://samacharnama.com/

इस दौरान शुभमन  गिल का स्ट्राइक रेट और औसत कमाल का रहा। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीन वनडे मैचों में गिल ने 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली थी। यही नहीं चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ पहले ही मैच में गिल ने शतक जड़ा था।

Team India के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में किस खिलाड़ी की लगेगी लॉटरी, विराट-रोहित का डिमोशन होना तय
 

https://samacharnama.com/

शुभमन गिल को तीसरी बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीतने के साथ ही बाबर आजम की बराबरी पर पहुंच गए हैं। गिल ने जनवरी 2023, इसके बाद सितंबर 2023 और अब फरवरी 2025 में यह अवॉर्ड  जीता है। वहीं बाबर आजम ने अप्रैल 2021 , मार्च 2022 और इसके बाद सितंबर 2023  में यह अवॉर्ड जीता है। बाबर  आजम ने भी तीन बार यह अवॉर्ड  जीती है।इंग्लैंड के हैरी ब्रूक, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, श्रीलंका के कामेंदु मेंडिस और भारत के जसप्रीत बुमराह दो दो बार इस अवार्ड को जीत चुके हैं।

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags