Samachar Nama
×

IPL 2022 में पुराने अवतार में दिखे MS Dhoni तो फैंस की खुशी की ठिकाना नहीं रहा, देखें रिएक्शंस

IPL 2022 Dhoni--11111111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 में बीते दिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए   महेंद्र सिंह धोनी अपने पुराने अवतार में नजर आए।  धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी ओवर में 16 रन ठोकते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स को हारी हुई बाजी जिता दी । चेन्नई के लिए  यह जीत बिल्कुल आसान नहीं थी क्योंकि आखिरी   ओवर में जीत के लिए  17रन चाहिए  थे और गेंदबाजी मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट कर रहे थे।

IPL 2022 DC vs RR का हेड टू हेड रिकॉर्ड जानिए, किस टीम का पलड़ा रहा है भारी
 


IPL 2022 Dhoni--11111111

जयदेव उनादकट  ने पहली गेंद पर ड्वेन प्रिटोरियस को LBW आउट कर दिया।इसके बाद आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर क्रीज पर आए नए बल्लेबाज ड्वेन ब्रावो ने एक रन ले लिया और   महेंद्र सिंह धोनी को   स्ट्राइक दे दी । मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को आखिरी  4 गेंदों  पर जीत के लिए  16 रन चाहिए थे।

IPL 2022 DC के सामने होगी RR की चुनौती, जानिए कैसा होगा दोनों टीमों का प्लेइंग XI 

IPL 2022 Dhoni--11111111

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना पुराना रूप दिखाते हुए  आखिरी  4 गेंदों पर  16 रन ठोक डाले ।धोनी ने आखिरी 4 गेंदों पर 6,4,2,4  रन ठोकते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स को तीन विकेट से जीत दिला दी। महेंद्र सिंह धोनी की इस पारी को देखकर  फैंस मुरीद हो गए  हैं और ट्विटर पर अपना जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।बता दें कि  धोनी की  पारी के दम पर ही चेन्नई सुपरकिंग्स  इस  सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज कर पाई है।

IPL 2022 DC vs RR दिल्ली का सामना होगा राजस्थान से , जानिए पिच और मौसम का हाल

IPL 2022, एबी डिविलियर्स ने जताई ख्वाहिश, ‘फिर से मैं MS Dhoni को लंबे-लंबे छक्के लगाते देखना चाहता हूं’

इस सीजन की शुरुआत से  पहले  धोनी नेअचानक  चेन्नई सुपरकिंग्सकी कप्तानी छोड़नेका ऐलान कर दिया था । उनकी जगह चेन्नई सुपरकिंग्सकी कमान रविंद्र जडेजा को सौंपी ।रविंद्र जडेजा की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को शुरुआती मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा।महेंद्र सिंह धोनीकी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने चार बार खिताब जीता लेकिनइस बार जडेजा के नेतृत्व में क्या टीम प्लेऑफ में भी पहुंच पाएगी कुछ कहा नहीं जा सकता है।

MS Dhoni ipl

Share this story